Skip to main content

राजधानी लखनऊ में कानूनी आतंकवाद से जंग विषय पर हुई प्रेसवार्ता



राजधानी लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में आतंकवाद से जंग विषय पर प्रेस वार्ता  की गई जिसका उद्देश्य यही है कि बहुत सारे लोगों को न्याय की प्रक्रियाओं के बारे में पता नहीं है। जिससे उनको न्याय मिलने में बहुत परेशानी होती है। कई बार न्यायात्रय में लोगों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता है। जिससे उनका मुकदमा कई सालों तक चलता है। जिस से उनका व्यापार , नौकरी प्रभावित होता है। कई लोगों के घर , संपत्ति बिक जाते हैं। कई लोग डिप्रेशन में जाकर आत्महत्या कर लेते हैं। उनके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाता है। बच्चे और नौजवान पीढ़ी देश का भविष्य है। बच्चों और नौजवानों का भविष्य खराब होगा तो देश कैसे तरक्की करेगा। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार कई लाख व्यक्ति प्रति वर्ष भारत में आत्महत्या करते हैं। किसी भी देश में यदि उस देश के लोग आत्महत्या करते हैं तो यह देश की अपूर्तनिय क्षति होती है। आप एक लोकतांत्रिक देश के चौथा स्तंभ है। आपकी पहुंच आम लोगों तक है। हमारे पास जितनी जानकारी है। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से  लोगों तक ही पहुंच सकती है। लेकिन यदि आप इस जानकारी को और लोगों तक अपने अखबार के माध्यम से पहुंचाते हैं तो आपकी वजह से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है। आज की वार्ता का विषय है। कानूनी आतंकवाद से जंग जिसमें इस वार्ता में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई है।

1आर्डर शीट पर लिखी गई बात का मतलब

2 न्यायालय द्वारा आपका आवेदन   लेने से मना करने पर क्या करें

 3 न्यायालय  द्वारा डेट पर डेट देने पर  क्या करें।

 4 विपक्षी द्वारा वारा जवाब ना दी   जाने पर क्या करें।

 5 आपके द्वारा डेट लेने का मतलब 

उपरोक्त पांचों बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आज की प्रेस वार्ता की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। जिसके प्रमुख अंशो को हम अपने यूट्यूब चैनल एक नई सोच मेँ अपलोड करेंगे। जिससे आज के बाद जो लोग हमारे यूट्यूब चैनल एक नई सोच के वीडियो को देखेंगे तो उन्हें उपरोक्त बिंदुओं पर की गई चर्चा के बारे में पता चल जाएगा। एक नई सोच चैनल पर ५० से ज्यादा वीडियो अपलोड है तथा 9440 सब्सक्राइबर है। 


इस प्रेस वार्ता में कर्नाटक से मोहम्मद हुसैन भी आए हैं। मोहम्मद हुसैन के ऊपर उनकी पत्नी ने झूठे मुकदमे किए। मोहम्मद हुसैन ने अपने मुकदमों को ठीक से लड़ा। जिससे उन्होंने न्यायालय में अपने ऊपर हुए झूठे मुकदमों में एक भी रुपया नहीं दिया। जब उनकी पत्नी को एहसास हुआ कि अब उनका नुकसान हो सकता है तो उन्होंने दोनों मुकदमे. वापस ले लिए। 

अपना मुकदमा ठीक से लड़ेंगे तो वह अपना मुकदमा जरूर जीतेंगे। जिससे झूठा मुकदमा करने वालों का हौसला टूटेगा और लोग झूठे मुकदमे करना बंद करेंगे। जिससे न्यायालय मे झूठे मुकदमों की संख्या में कमी आएगी और लोगों को जल्द न्याय मिलेगा) 

 आम साधारण लोग अपने झूठे मुकदमे को ठीक से लड़कर और जीतकर झूठा मुकदमा करने वालों को सबक सिखाएंगे। मुकदमा जीतने के बाद देश की तरक्की में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...