Skip to main content

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

 


18 मई 2022, लखनऊ: भारत की सबसे बड़ी प्रजनन उपचार श्रृंखला, इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में एक नया केंद्र खोलने के साथ ही संतान के इच्छुक माता-पिता की सहायता के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।  लखनऊ की माननीय महापौर - श्रीमती संयुक्ता भाटिया, इस अवसर पर  मौजूद रही । इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक और अध्यक्ष, डॉ अजय मुर्दिया, इंदिरा आईवीएफ के सीईओ और सह-संस्थापक, डॉ क्षितिज मुर्दिया, इंदिरा आईवीएफ के निदेशक और सह-मंस्थापक, श्री नितिज मुर्दिया और इंदिरा आईवीएफ लखनऊ के चीफ आईवीएफ स्पेशलिस्ट एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ पवन यादव उपस्थित थे। 

पिछले वर्षो में, इंदिरा आईवीएफ ने तकनीक की बदौलत अपनी श्रेष्ठता स्थापित की है और इंडस्ट्री में शानदार सफलता दर प्रदान किया है। इस ब्रांड को रोगी केंद्रितता और इसकी रणनीति के चार स्तंभों - जागरूकता, सामर्थ्य, पहुंच और आश्वासन के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। इस नए केंद्र के साथ इंदिरा के उत्तर प्रदेश में 15 और भारत भर में 109 एक्सेस पॉइंट हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में यह संगठन आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, गाजियाबाद, मऊ, मेरठ, नोएडा, राजनगर, सुल्तानपुर, वाराणसी और लखनऊ सहित सभी शीर्ष 15 जिलों में अपनी सेवाएं प्रदान करता है। इन केन्द्रों ने हजारों जोड़ों को संतान सुख के उनके सपनों को सच करने में सशक्त बनाया है। 



इस अवसर पर बोलते हुए, इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक और अध्यक्ष, डॉ अजय मुर्दिया ने कहा, “हम लखनऊ में अपना केंद्र शुरू करने और इच्छुक कपल्स को उनका परिवार शुरू करने में सहायता प्रदात करने को लेकर प्रसन्न हैं। इंदिरा आईवीएफ इस बात को भलीभांति समझता है कि किस तरह से इनफर्टिलिटी के चलते विवाहित जोड़ों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, इस प्रकार हम उन्हें किसी भी अतिरिक्त बोझ से छुटकारा दिलाने हेतु एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक उपचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लखनऊ राज्य की राजधानी होने के नाते एक महत्वपूर्ण स्थान है, हम उम्मीद करते हैं कि हम अपनी सेवाओं का विस्तार करके ऐसे हर जोड़े तक पहुँच सकेंगे जिन्हें समर्थन और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।" 

इंदिरा आईवीएफ ने पिछले एक दशक में 1,00,000 से अधिक जोड़ों को गर्भ धारण करने में मदद की है। अत्याधुनिक तकनीक से प्रेरित और कई चिकित्सा विशेषज्ञों और आईवीएफ विशेषज्ञों द्वारा संचालित, इस संगठन ने अपनी प्रक्रियाओं के लिए असाधारण सफलता दर हासिल की है। इसने इलेक्ट्रॉनिक विटनेसिंग सिस्टम, क्लोज्ड वर्किंग चैम्बर्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, माइक्रोफ्लूडिक्स व अन्य सहित नवीनतम सहायक प्रजनन तत्काल प्रसार के लिए तकनीक में निवेश किया है - और देश भर और उत्तर प्रदेश में उपलब्ध सर्वोत्तम उपचार विकल्पों के जरिए कपल्स को आश्वस्त किया है। 

इस अवसर पर बोलते हुए, इंदिरा आईवीएफ के सीईओ और सह - संस्थापक, डॉ क्षितिज मुर्दिया ने कहा, “हर छह जोड़ों में से एक को संतानोत्पत्ति में मुश्किल आती है, और यह जानना महत्वपूर्ण है कि यह दोनों में से किसी भी साथी के चलते या फिर दोनों के ही चलते हो सकता है। इस प्रकार, सही तिदान के जरिए पुरुष और महिलाएं दोनों सहायक प्रजनन तकनीक से लाभ उठा सकते हैं और संतान सुख प्राप्त कर सकते हैं। इंदिरा आईवीएफ द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक में अत्याधुनिक विकास ने उपचार के पहले चक्र के दौरान कई कपल्स को गर्भ धारण करने में मदद की है, और हमारा लक्ष्य भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखना है।” 

अपने विचार प्रकट करते हुए, डॉ पवन यादव, मुख्य आईवीएफ विशेषज्ञ और लेप्रोस्कोपिक सर्जन, इंदिरा आईवीएफ लखनऊ ने कहा, “शुरुआत में जब हमने लखनऊ में कपल्स का इलाज शुरू किया था, तो हमने देखा कि लोग बड़े पैमाने पर इनफर्टिलिटी को लेकर ग्लानि की भावना से भरे थे। कपल्स इस उपचार और इसके संभावित परिणामों को लेकर आशंकित थे। हालांकि, अब हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं क्योंकि विभिन्न सफल उपचार के माध्यम से हम हासिल किए जा सकने योग्य परिणामों को दिखाने में सक्षम रहे हैं। जब भी कपल्स परामर्श और परीक्षण के लिए इंदिरा आईवीएफ केंद्र आते हैं, दो हमारे फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट्स न केवल उन्हें कारण बताते हैं बल्कि पूरी उपचार प्रक्रिया के बारे में अच्छी तरह से समझएते भी हैं। इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया आ्कीएप्फ लखनऊ के कर्मचारी अत्यधिक योग्य हैं और संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं। यह्‌ उपचार की करने दएले कपल्स की आशा को पूरा करने और उनके जीवन में उत्साह लाने की हमारी विनम्र आकांक्षए है 

अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस, इंदिरा आईवीएफ अनगिनत कपल्स को इनफर्टिलिटी की अक्सर-जटिल समस्‍या से मुक्ति पाने में मदद करता है और अंततः एक परिवार को पूरी तरह से शुरू करने के उनके सपने के साकार करता है। इसके साथ ही, यह परामर्श भी प्रदान करता है और एग और स्पर्ण फ्रीज़िंग की सुविधा प्रदान करता है, जो कई युवा पुरुषों और महिलाओं के लिए एक वरदान है जो अपने शुरुआती चालीसतें वर्ष तक परिवार नियोजन में देरी करना चुनते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...