Skip to main content

डायरेक्टर प्रकाश झा और एक्टर दर्शन कुमार ने राजधानी में ‘एक बदनाम... आश्रम 3’ को लांच किया

 


लखनऊ, 26 मई। भारत के सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए वेब शो आश्रम का तीसरा सीज़न, तीन जून से एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने जा रहा है। 160 मिलियन यूनिक यूज़र्स द्वारा देखा और पसंद किया गया यह शो दर्शकों के बीच जबर्दस्त हिट रहा है और भारतीय ओटीटी पर अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी बन गया। एक बार फिर इस रोमांचक सोशल ड्रामा में बाबा निराला के रोल में बॉबी देओल पहले से ज्यादा तेजतर्रार और शातिर अवतार में वापसी कर रहे हैं, जो अपने हिसाब से हर नियम तय करते हैं और सत्ता के भूखे हैं। 

आश्रम 3 के प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर प्रकाश झा ने कहा, ‘‘एमएक्स प्लेयर की टीम के साथ काम करना बड़ा खुशनुमा अनुभव था, जिन्होंने हमारे सभी फैसलों में हमारा साथ दिया। मुझे खुशी है कि हमें इतने अच्छे कास्ट मेंबर्स मिले, जिन्होंने इस शो में जान फूंक दी, और हमारे पास ऐसा क्रू था, जिन्होंने इस कहानी को सामने लाने में मदद की। मैं जहां भी जाता था, मुझसे एक सवाल पूछा जाता था - आश्रम का तीसरा सीज़न कब आ रहा है? वैसे अब आप यह जान गए हैं। इस शो को बनाने से पहले बहुत रिसर्च की गई थी और अब जब यह शो जल्द आ रहा है, तो मुझे उम्मीद है कि सभी इसे पसंद करेंगे।’’



इस शो में एक समर्पित पुलिस ऑफिसर उजागर सिंह का रोल निभा रहे दर्शन कुमार कहते हैं, ’’ मैं जानता हूं कि दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और इसलिए हमने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए वाकई बहुत मेहनत की है। ‘एक बदनाम... आश्रम सीज़न 3’ एक मनोरंजक शो होने की हर जरूरत पूरी करता है, जिसमें राजनीति, अपराध और ड्रामा का बेमिसाल मिश्रण है। यह शो भारत में तेजी से पांव पसारते बाबाओं के वर्चस्व के इर्द-गिर्द घूमता है कि कैसे जनता धर्म के नाम पर आंख मूंदकर इन बाबाओं का अनुसरण करती है। भारत में बाबाओं के प्रति यह आकर्षण दशकों से चला आ रहा है। समाज के संभ्रांत लोगों और राजनेताओं के समर्थन के चलते इन स्वघोषित गुरुओं को किसी का डर नहीं होता। इन फर्जी गुरुओं के कत्ल और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त होने के बावजूद, लोग इनके भक्त बने रहते हैं। एक बदनाम... आश्रम 3, अहंकार में चूर बाबा निराला के काल्पनिक किरदार के जरिए एक झकझोर देने वाली कहानी सामने लाता है, जिसमें ये बाबा महिलाओं का शोषण करता है, ड्रग्स का व्यापार करता है और शहर की राजनीति पर पूरा नियंत्रण रखता है।’’

इस बहुप्रतीक्षित शो के बारे में एमएक्स प्लेयर के चीफ कॉन्टेंट ऑफिसर गौतम तलवार ने कहा, ‘‘मैं व्यक्तिगत तौर पर मैं कभी किसी बाबा से नहीं मिला। इस स्तर का शो बनाने के लिए बहुत वक्त, मेहनत, एनर्जी और लगन की जरूरत होती है। आश्रम के पहले 2 सीज़न दर्शकों ने बहुत पसंद किए थे, जिसकी 160 मिलियन यूनिक यूज़र्स की कुल दर्शक संख्या थी। इस सोशल ड्रामा को महाराष्ट्र और दिल्ली एनसीआर में 60 मिलियन यूज़र्स से ज्यादा ने देखा। इसी तरह ‘आश्रम सीजन 3’ का ट्रेलर अपने लॉन्च के 6 घंटे के भीतर ही स्वाभाविक रूप से भारत में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था। इसका सबसे ज्यादा श्रेय जाता है, जहाज के कप्तान और द मैन विद द विशन प्रकाश झा को, जिन्होंने सभी किरदारों और इस कहानी में जान फूंक दी। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज़ आश्रम 3 में जाने-माने कलाकार हैं, जिनमें बॉबी देओल, आदिती पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुरित्ता के झा, रुशद राणा, तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष शामिल हैं। आश्रम 3 के सभी एपिसोड्स मुफ्त में तीन  जून से  एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...