Skip to main content

उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ द्वारा जनपद लखनऊ में की गई समीक्षा बैठक

 


  मा0 अध्यक्ष श्री देवेन्द्र शर्मा उ० प्र० राज्य बाल संरक्षण आयोग के द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में संचालित विभागीय संस्थाए-राजकीय बाल गृह (बालक),मोहान रोड,राजकीय बाल गृह बालक (विशेषीकृत),मोहान रोड तथा राजकीय सम्पेषण (किशोर) गृह लखनऊ का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान संस्थाओ में समस्त व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी ।



निरीक्षण उपरांत मा० अध्यक्ष द्वारा जनपद के विभिन्न विभागों व संस्थाओ के अधिकारियो /प्रतिनिधि -सिटी मजिस्ट्रेट,पुलिस उपायुक्त(नगर),मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी ,उप श्रमायुक्त,अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति , सदस्य किशोर न्याय बोर्ड,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी,जिला आबकारी अधिकारी ,जिला कार्यकम अधिकारी,जिला युवा कल्याण अधिकारी,जिला मद्यनिषेध एवं समाजोतथान अधिकारी,ए ०एच०टी०यू०प्रभारी ,समस्त संस्थाध्यक्ष राजकीय एवं स्वैच्छिक संस्था,सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर एवं समन्वयक चाइल्ड लाइन के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

आयोजित बैठक वन स्टॉप सेंटर लखनऊ के सभागार में की गई । मा०अध्यक्ष द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,लखनऊ से विभागीय योजनाओ की प्रगति पर जानकारी प्राप्त की गयी तथा स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूलों में बच्चो के नामांकन को बढ़ाये जाने पर जोर दिया गया । इसके साथ ही विभागवार विभागीय योजनाओ की समीक्षा की गयी । जनपद लखनऊ को रोल मॉडल के रूप में विकसित करने के ऊद्देश्य से लखनऊ को बालश्रम से मुक्त करने के लिए श्रम विभाग को एक जॉइंट एक्शन प्लान विकसित करने हेतु निर्देशित किया गया जिसमे बाल कल्याण समिति,जिला प्रोबेशन अधिकारी,ए ०एच०टी०यू०, चाइल्ड लाइन,स्वयंसेवी संस्थाए ,पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया जाए  । इसके साथ ही   मा0 अध्यक्ष द्वारा "एक युद्ध नशे के विरुद्ध "नशामुक्ति के खिलाफ मुहिम छेड़े जाने हेतु आहवाहन किया गया तथा नशामुक्त युवा पीढ़ी के निर्माण का संकल्प करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के समन्वय से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी के सहयोग से "हमारा लखनऊ-स्वस्थ्य लखनऊ" बनाने का संकल्प लिया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...