Skip to main content

प्रसूति एवं स्त्री रोग, फीटल मेडिसिन, इंफर्टिलिटी और स्त्री रोग कैंसर व नियोनेटोलॉजी विभाग का हुआ शुभारंभ

 

लखनऊ, 28 अप्रैल, 2022:  मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में अनुभवी एवं प्रख्यात हाई रिस्क प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीलम विनय को इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, फीटल मेडिसिन, इनफर्टिलिटी एंड गायनेकोलॉजी ऑन्कोलॉजी, और नियोनेटोलॉजी डिवीजन के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही लखनऊ में महिलाओं और बच्चों के लिए विश्वस्तरीय किफायती स्वास्थ्य सेवा को मेदांता हॉस्पिटल में एक ही छत के नीचे लाया गया है।


मेदांता हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सभी उम्र की महिलाओं को किशोरवस्था से लेकर मासिक धर्म की शुरुआत, गर्भावस्था से लेकर मीनोपॉज और उसके बाद तक का इलाज यहां अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के साथ चौबीसों घंटे मिलेगा। अस्पताल हाई रिस्क मामलों और नवजात बच्चों की स्वास्थ्य जटिलताओं सहित पूर्ण रूप से प्रसूति देखभाल प्रदान करने के लिए भी पूरी तरह से समक्ष है।

डॉ नीलम विनय ने बताया कि “हम सभी स्त्रीरोग संबंधी बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञ हैं, जिनमें अनियमित मासिक धर्म, किशोर लड़कियों होने वाली समस्याएं, ट्यूमर, गर्भाशय फाइब्रॉयड और गर्भाशय के प्रोलेप्स जैसे विकार शामिल हैं। हमारे पास स्त्री रोग संबंधी कैंसर जैसे ओवेरियन, एंडोमेट्रियल और सर्वाइकल कैंसर के लिए विशेष क्लीनिक हैं। जल्द ही हम बांझपन के इलाज के लिए आईवीएफ की सुविधा भी शुरू करेंगे। लखनऊ में महिलाओं को अब किसी भी स्वास्थ्य देखभाल की जरूरत के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में एक विशेष रूप से  24x7 ब्लड बैंक द्वारा समर्थित गंभीर रूप से बीमार महिलाओं के लिए विश्व स्तरीय आईसीयू और एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) की सुविधा है।

संस्थान न केवल गर्भवती महिलाओं की देखभाल करने में विशेषज्ञ होगा, बल्कि गर्भावस्था के दौरान सभी विशेष अल्ट्रासाउंड स्कैन भी यहां मौजूद है। साथ ही जटिल फीटल समस्याओं का फीटल इंवेसिव प्रोसीजर से निदान और उपचार के लिए चिकित्सकीय एवं तकनीकी रूप से सुसज्जित है। 


नियोनेटोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. आकाश पंडिता नियोनेटल सर्विसेस के हेड हैं। जिन्होंने बताया कि नवजात ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के साथ राज्य में अपनी तरह का पहला लेवल-3 एनआईसीयू है। मेदांता लखनऊ में एनआईसीयू गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के लिए आवश्यक सभी नवीनतम सुविधाएं प्रदान करेगा। इनमें से कुछ सुविधाएं शहर में पहली बार उपलब्ध होंगी, जैसे वॉल्यूम-टारगेटेड वेंटिलेशन, हाई फ्रीक्वेंसी वेंटिलेशन, पॉइंट-ऑफ-केयर अल्ट्रासाउंड, इकोकार्डियोग्राफी, चिकित्सीय हाइपोथर्मिया, इनहेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड और टोटल पैरेन्टेरल न्यट्रीशन। यह नवजात शिशुओं के विकासात्मक सपोर्टिंग केयर को भी बढ़ावा देगा जैसे कि डे-लाइट साइकिलिंग फेसीलिटी और कंगारू मदर केयर की सुविधा।


विश्व स्तरीय लेवल-3 एनआईसीयू में 1 किलो से कम वजन वाले बेहद छोटे प्रीटर्म शिशुओं की देखभाल होगी। यहां ट्रांसपोर्ट इन्क्यूबेटरों, डबल वॉल इन्क्यूबेटरों और नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन तकनीक जैसे नॉन-इनवेसिव मैकेनिकल वेंटिलेशन (एनआईएमवी), कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (सीपीएपी) और हीटेड ह्यूमिडिफाइड हाई-फ्लो नेज़ल कैनुला (एचएचएचएफएनसी) की सुविधा भी मौजूद रहेगी। डॉ पंडिता ने कहा कि यहां पर डिवीजन नॉन-इनवेसिव सर्फेक्टेंट तकनीक एसयूआरई (सर्फेक्टेंट विडआऊट एंडोथ्रैकियल ट्यूब इंट्यूबेशन) भी शुरू होगी। ये सुविधा भारत में पहली बार शुरू करने का श्रेय भी मेदांता हॉस्पिटल को जाता है। नियोनेटल टीम में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेमेटोलॉजी, कार्डियक थोरैसिक सर्जन और सीटीवीएस के सहायक की देखभाल भी मिलेगी।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...