Skip to main content

राजधानी लखनऊ के पश्चिम विधायक अरमान खान ने किया राजाजीपुरम मिनी स्टेडियम का निरीक्षण



अपने संकल्प पत्र के अनुसार विधानसभा निवासियों को बेहतर खेल सुविधायें उपलब्ध कराने की दिशा में क्षेत्र के एकमात्र खेल स्टेडियम 'राजाजीपुरम मिनी इंडोर स्टेडियम' का औचक निरीक्षण करने पहुंचे पश्चिम विधायक अरमान खान. स्टेडियम की दुर्दशा देख कर और स्थानीय खेल प्रतिभाओं के भविष्य के साथ हो रहे मजाक एवं संबंधित विभाग और सरकार की लापरवाही पर बहुत दुख हुए

 इस स्टेडियम का लोकार्पण सन 2002 में हुआ था..... बैडमिंटन, टेबल टेनिस, और वेटलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ट्रेनिंग की शुरुआत की गई, शुरू में स्तर ठीक रहा और स्थानीय निवासियों को इसका लाभ मिला लेकिन धीरे धीरे ये स्टेडियम लालफीताशाही का शिकार होकर बदहाल होता गया. 2015 में इस स्टेडियम को खेल विभाग को हस्तांतरित करने का और बेहतर खेल सुविधायें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव बना लेकिन ज़मीनी हकीकत बदल नही सकी।


आज हालत ये है कि स्टेडियम का विद्युत कनेक्शन पिछले 5-6 सालों से कटा हुआ है, बैडमिंटन कोर्ट के प्लेटफार्म दीमकें चाट कर जर्जर कर चुकी हैं, मुख्य स्टेडियम हाल की छतें टूटी हुई हैं, जिस कारण बारिश का पानी आकर कोर्ट में भरता है, स्टेडियम में पानी सप्लाई का एक टयूबवेल सालों से खराब पड़ा है और शौचालयों की स्थिति भी खराब है.सबसे ज्यादा अफसोस ये है कि स्थानीय खेल प्रतिभाओं के भविष्य को निखारने के लिए बनाया गया ये स्टेडियम पिछले कई सालों से पुलिस/ पीएसी/ अर्धसैनिक बलों की छावनी बना हुआ है, जिससे खिलाड़ियों और स्थानीय मार्निंग वाकर्स को बेहद तकलीफ होती है, लेकिन संबंधित विभाग आंख मूंदे बैठा है।

 समस्याओं को हल कराने के लिए शीघ्र संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे और सरकार से भी पश्चिम का अधिकार मांगेंगे और स्टेडियम के हालात को हर कीमत पर सुधारने का सतत प्रयास करेंगे. पश्चिम की शान अपने इस स्टेडियम में बेहतर खेल सुविधायें/ खेल इंफ्रास्ट्रक्चर/ स्पोर्ट्स कोच की बहाली के लिए गंभीर प्रयत्न भी करेंगे. साथ-साथ इस स्टेडियम से अर्धसैनिक बलों की छावनी भी समाप्त करायेंगे, ये हमारा सत्य संकल्प है..... आपका अमूल्य सहयोग भी इसमें आवश्यक है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...