Skip to main content

अलविदा के दिन आसिम मार्शल ने उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल को कहा अलविदा



व्यापार मंडल के सर्वसमाज की जगह धार्मिक व दलगत राजनीति के कारण लिया फैसला

लखनऊ, आज दिनांक 29 अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल,लखनऊ के नगर अध्यक्ष श्री आसिम मार्शल  ने रमजान में अलविदा के दिन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की उत्तर प्रदेश युवा इकाई के नगर अध्यक्ष,लखनऊ पद से त्यागपत्र / अलविदा कहते हुए कहा कि आज मध्यम वर्ग का व्यापारी पूरी तरह त्रस्त है, व्यापार नहीं बचा है और व्यापारी अवसाद में आकर आत्महत्या तक करने को मजबुर हैं परन्तु व्यापारियों कि रक्षा व सुरक्षा के नाम पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नेता सरकार की चाटुकारिता करने में व्यस्त है ताकि कोई राजनीतिक लाभ मिल सके। 

संगठनों का उद्देश व्यापार हित की लड़ाई लड़ने की जगह केवल सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं को बचाने के लिए बनने वाली सरकारों की चाटुकारिता करते हुए केवल सदस्यता रसीद काट कर अपनी झोली भरने का रह गया है और  वो भी अपना स्तर गिराते हुए सरकार में केवल उसकी तारीफ करते  हुए  राजनीतिक लाभ लेने के लिये |

आसिम मार्शल ने कहा कि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कभी सर्वसमाज का संगठन था परन्तु आज राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अपनी राजनैतिक लालसा के कारण संगठन को एक पार्टी का संगठन बना दिया व धार्मिक विचारधारा को बढ़ावा देना शुरू कर दिया जिससे  छुब्ध हो कर आज उन्होंने संगठन के साथ अपने 14 वर्ष के सफर को अलविदा कहना ही उचित समझा व संगठन के नगर अध्यक्ष व कोर कमेटी के सदस्य पद से त्यागपत्र दे कर सर्वसमाज के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए आगे की रणनीति पर प्रदेश स्तर पर काम करने का मन बनाया है। 

आसिम मार्शल ने बताया कि उनके साथ दर्जनों इकाइयों के सैकड़ों पदाधिकारियों ने भी आज व्यापार मंडल को रमजान की अलविदा के दिन अलविदा कह दिया है | जिसमें प्रमुख रुप से कैसरबाग, नजीराबाद, लाटूश रोड, अमीनाबाद, मौलवी गंज, पांडे गंज, सुभाष मार्ग, रानीगंज,  लक्ष्मण गंज, ऐशबाग, नाका, हैदरगंज, बाजारखाला, एवरेडी, टुरियागंज, यहियागंज, राजाबाजार, नक्खास, चौक, हुसैनाबाद, ठाकुरगंज, बालागंज, राजाजीपुरम, सहादतगंज, आलमबाग, तेलीबाग, उतरेठिया, मोहनलालगंज बाजारों  से जुड़ी इकाइयों के महत्वपूर्ण व्यापारी गण रहे |

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...