Skip to main content

महिंद्रा इंस्टिट्यूट द्वारा किया गया सम्मान समारोह आयोजित

 


 

आज दिनांक 24 अप्रैल 2022 को महेन्द्रा एजुकेशनल ग्रुप द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित छात्रों की सम्मान श्रृंखला में लखनऊ शहर के चयनित छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन गाँधी भवन सभागार में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा0 श्री दानिश आजाद जी राज्यमंत्री, उ०प्र० तथा  विशिष्ट अतिथि के रूप में मा० श्री नीरज सिंह जी, अध्यक्ष, फिक्की, (उ0प्र0, चैप्टर) उपस्थित रहे। विगत 14 वर्ष से महेंद्र इंस्टीट्यूट शिक्षा जगत में अपने सफल एवं निष्ठा पूर्ण प्रयास से बैंक, एस.एस.सी और रेलवे के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देते हुए उनके सफलता में अपना योगदान दिया।


इस अवसर पर विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित तथा प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री श्री दानिश आजाद जी ने छात्रों को देश का भविष्य बताया तथा उन्हें राष्ट्र योगदान के लिए प्रेरित किया। इसी संदर्भ में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री नीरज सिंह जी ने युवाओं नया भारत बनाने तथा नया उ०प्र० बनाने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर महेन्द्रा समूह के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन जी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए अन्य उपस्थित छात्रों को उन्हें उत्तम भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। महेन्द्रा समूह के प्रबंध संचालक श्री नवीन कुमार जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उपरोक्त अवसर पर सफल छात्र-छात्राओं के अभिभावक तथा महेन्द्रा ग्रुप प्रबन्धन के धीरेन्द्र तिवारी, संजीव दीक्षित, राम प्रकाश सिंह, अनुज सिंह सेंगर, राघवेन्द्र त्रिपाठी, प्रवीन जैन एवं आशीष श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे. महेन्द्रा लखनऊ की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबन्धक अनुराग श्रीवास्तव, अनुभूति अवस्थी एवं अजय सिंह तथा मंच संचालन के रूप में प्रज्ञेश चन्द्र और प्रियंका शर्मा ने समस्त कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...