Skip to main content

कलर्स डांस दीवाने जूनियर के प्रीमियर के पहले करण कुंद्रा नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे शो का प्रमोशन करने

 


कलर्स अपने पहले किड्स डांस रियलिटी शो, डांस दीवाने जूनियर्स' के लॉन्च के साथ डांस के लिए अपनी दीवानगी का जश्न मना रहा हैं। डांस दीवाने फ्रैचाईजी की अपार सफलता के बाद यह शो देश में 4 से 14 साल के आयु वर्ग के युवा डांसिंग स्टार्स के लिए अपने द्वार खोल रहा है। अपने हाईकोर डांस और बैहतरीन मूव के साथ ये बच्चे सोलो डयुआ और गुप्स मै परफॉर्म कर सकते हैं। डांसिंग के सफर मैं उनका मार्गदर्शन बॉलिवुड की सदाबहार सुंदरी नीतू कपूर, और डासिंग की अभूतपूर्व प्रतिभा, नोरा फतेहीं करेंगी, जो जज के रूप में टेलीविजन की दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं और जजो के पैनल में जाने-माने कोरियोग्राफर  एवं डांसर सर मर्जी पेस्लौनजी भी शामिल होगे। टेलीविजन के चहेते और सबसे लोकप्रिय करन कुंद्रा इस शो के होस्ट होंगे। करन शो के लॉन्च से पहले इसके बारे में बताने के लिए लखनऊ पहुँचे। डांस दीवाने जूनियर्स कल 23 अप्रैल 2022 से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा। लखनऊ में आकर उत्साहित करन में दर्शकों को  इस शो के बारे में बताया। उन्होंने प्रतियोगियाँ की श्रृंखला के बारे में बात करते हुए कलर्स गोल्डन पैटल क्लब (सीजीपीसी) के सदस्यों के साथ संवाद  किया। लखनऊ और आस-पास के इलाके से करन से अपार स्नेह करने बाल उनके फैंस उनसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित थे। 



 क्लब द्वारा आयोजित विभिन्‍न गतिविधियों और गेम्स में भी संलग्न हुए और विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। डांस दीवाने जूनियर्स ऑर लखनऊ की अपनी यात्रा के बारे में करन कुंद्रा नें कहा, “लखनऊ एक खूबसूरत शहर हैं। यहां की हॉस्पिटलिटी मुझे हमेशा आकर्षित करती हैं। मैं आज इस शहर में आकर बहुत खुश हूँ। हम 'बांस दीवाने जूनियर्स' का सफर शुरू कर रहे हैं और अपने इस शो में मौजूद अद्मुत प्रतियोगियों का' परिचय कराना चाहता हूँ। कलर्स पर अपने पहले किड्स रियलिटी को होस्ट करना और नीतू जी, नोरा और मर्जी सर के साथ स्क्रीन शेयर करना सम्मान की बात है। हम मिलकर हाउस ऑन फायर की तरह हैं। मुझे विश्वास है कि 

लखनऊ के दर्शक हमारे इस नए प्रयास के लिए हमें अपना सहयोग व आशीर्वाद प्रदान करेंगे।” डांस दीवाने फ्रैंचाइज़ी इस देश में सर्वश्रेष्ठ डांसर्स की खोज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, और अब यह “डांस दीवाने जूनियर्स' का एक शानदार नया फॉर्मेट पेश कर रही है। 'दीवानगी मोर, डांस हाईकोर के वादे के साथ, इस शो का उददेश्य ऐसे बच्चों को खोजना है जिनमें डांस का जज्बा है। यह शो उन्हें एक उपयुक्त मंच प्रदान करता है। ऐसी ही एक प्रतियोगी हापुर, उत्तर प्रदेश की 8 वर्षीय फलक सैफी है, जिसने ऑडिशन के चरण में जजों को अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया। इस शो में रिथिहा, नव्या, जानवी, शनाया, और मायरा आदि लड़कियों का डांसिंग ग्रुप 'एबीसीडी लिटिल एंजेल्स'; उरवा और अस्का का लाजवाब डांसिंग डयुओ; और गीत कौर बग्गा, आदित्य विनोद पाटिल एवं अंशिका धारा की शानदार सोलो परफॉर्मेंस टेखने को मिलेंगी। जज के साथ, शो में बेहतरीन डांसर तुषार शेट्टी, प्रतीक उतेकर और सोनाली कर मेंटर्स के रुप में प्रतियोगियों 

को प्रशिक्षण दे उनका हुनर तराशेंगे। डांस दीवाने जूनियर्स कल 23 अप्रैल को प्रीमियर होगा और हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...