Skip to main content

दि रिचमण्ड फेलोशिप सोसाइटी (इण्डिया) लखनऊ शाखा ने को अपना सत्रहवॉं वार्षिकोत्सव शिव शान्ति सन्त असूदाराम आश्रम के प्रॉगण मे मनाया




दि रिचमण्ड फेलोशिप सोसाइटी (इण्डिया) लखनऊ शाखा ने 16.04.2022 को अपना सत्रहवॉं वार्षिकोत्सव शिव शान्ति सन्त असूदाराम आश्रम के प्रॉगण मे मनाया। यह एक मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास को समर्पित संस्था है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  डॉ0 नीरज बोरा एम.एल.ए. लखनऊ उत्तर एवं मैनेजिंग डाएरेक्टर, सेवा अस्पताल विशिष्ठ अतिथि: श्री सुरेश अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल शिखण संस्थान एवं अवध जिमखाना क्लब वक्ता : डॉ० प्रभात सिथौले, भूतपूर्व विभागाध्यक्ष, के.जी.एम.यू. मेडेकिल कालेज 

श्री प्रॉसु मिश्रा, सीनियर ब्योरो हेड, सी.एन.एन. न्यूज 18 डॉ0 सोनिया भट्ट व्यास, - मनोवैज्ञानिक, मोटिवेशनल स्पीकर श्री अशोक केवलानी योग गुरू रहे।

चर्चा का विषय था' 'सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य । प्रो० ए0 के० अग्रवाल भूतपूर्व विभागाध्यक्ष मानसिक रोग विभाग, के0जी0एम0यू0 लखनऊ ने सभी का स्वागत किया और अपने संबोधन में बताया कि अगर मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्तियों का समुचित इलाज हो तो वे एक सम्मानित जीवन जी सकते है। डॉ0 शशि राय संस्था की सचिव ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी सम्मानित वक्‍ताओं ने अपनी वार्ता में हम किस प्रकार सकारात्मक स्वास्थ्य पा सकते है इसके सुझाव दिया। सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ रोग मुक्त होना नहीं होता है बल्कि शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ्य होना होता है। इसके लिए निम्न लिखित की आवश्यकता होती है। 

नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, व्यायाम, सूर्योदय के साथ उठें और सूर्यास्त के बाद विश्राम करें और सोयें, हर दिन काम करें, उधार की खुशी यानि मादक पदार्थों से मिलने वाली खुशी से बचें, काम शारीरिक या मानसिक कभी भी अधूरा न छोड़े अधूरा छूटा काम चिन्ता और दुख का कारण है, अकेले न रहें, परिवार, मित्रों और समाज से सम्वाद बनाये रखें, दूसरों की सहायता करें और उनके प्रति उदार रहें, खुशमिजाज लोगों की संगत करें, 

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने संस्था की स्मारिका का विमोचन किया और अपने आशीर्वचन दिये। 

नवउदय परिवार के प्रशिक्षाणिर्थियों ने एक रंगारंग कार्यकम प्रस्तुत किया। श्री आलोक सक्सेना कोषाध्यक्ष व डॉ0 एल0 के0 महेश्वरी मनोरोगी कल्याण संस्था के उपाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री कर्नल यादव, आरoएफoएस0 के सदस्य व योगाचार्य ने कार्यकम का संचालन किया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...