Skip to main content

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा हुआ यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेस्ट कार्यशाला का आयोजन



 26 अप्रैल 2022 को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के प्रस्तावित स्वच्छ वायु प्रबंध परियोजना हेतु विश्व बैंक के साथ दो दिवसीय Stake holders consultation कार्यशाला का आयोजन ताज होटल, लखनऊ में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्‍न विभागों को स्वच्छ एयरशेड योजना, राज्य में वायु प्रदूषण के मुख्य कारको की जानकारी देना एवं विश्व बैंक के द्वारा प्रस्तावित सहयोग के बारे में अवगत कराना है। उत्तर प्रदेश भारत का पहला राज्य है जो विश्व बैंक, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से स्वच्छ एयरशेड योजना का क्रियान्वयन कर रहा है। विश्व बैंक, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) और 15वें वित्त आयोग के वायु प्रदूषण लक्ष्यों को पूरा करने के लिए राज्य को तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है। विश्व बैंक द्वारा एयरशेड एप्रोच और अंतर-विभागीय “ ONE TEAM UP” एप्रोच के तहत्‌ उ0प्र0 स्वच्छ वायु कार्यक्रम के कार्यान्वयन का समर्थन करने का प्रस्ताव दिया गया है। विश्व बैंक द्वारा प्रस्तावित NCAP के उद्देश्य, उत्तर प्रदेश सरकार के घोषणापत्र जैसे वायु प्रदूषण के जोखिम को कम करना, सभी के लिए किफायती धुंआ रहित कुकिंग, परिवहन प्रणाली में सुधार, एअर क्वालिटी मैनेजमेंट में नौकरियों के अवसर उत्पन्न करना, किसानों की आय में वृद्धि इत्यदि से जुडे हुए हैं। कार्यशाला का उद्घाटन डा0 अरून कुमार सक्सेना, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम श्री आशीष तिवारी, सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए राज्य में वायु प्रदूषण के मुख्य कारको, स्वच्छ एयरशेड योजना एवं विश्व बैंक के द्वारा प्रस्तावित सहयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। श्री आशीष तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि विश्व बैंक द्वारा ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से एक अध्ययन के द्वारा राज्य में वायु प्रदूषण के मुख्य कारको की सूची तैयार की गयी है जिससे स्वच्छ एयरशेड योजना के तहत कार्यवाही बिन्दुओं का निर्धारण किया जा सके। श्री आशीष तिवारी द्वारा कार्यशाला में विचार विमर्श हेतु निधारित 05 कलस्टर : कूषि एवं ग्राम विकास कलस्टर, नगर कलस्टर, अवस्थापना कलस्टर, उद्योग कलस्टर, सुदृढीकरण एवं क्षमता निमार्ण कलस्टर की भी जानकारी दी गयी। श्री मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० शासन द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया कि उत्त्तर प्रदेश राज्य की भौगोलिक स्थिती राज्य मे वायु प्रदूषण बढाती है। चीन एवं दक्षिण कोरीया द्वारा अपने देश में वायु प्रदूषण कम करने के लिए विगत 5 वर्षो में बहुत कार्य किया गया है एवे वायु प्रदूषण में 60 प्रतिशत वायु प्रदूषण कम किया गया है। राज्य में खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन के प्रयोग, लघु उद्योगों में प्रदूषण कम करने के उपाय अपना कर, परिवहन क्षेत्र में उचित प्रयासों द्वारा एवं नगरीय क्षेत्रों में फुटपाथ बनाकर वायु प्रदूषण कम किया जा सकता है। 


तदुपरान्त कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्री डा0 अरून कुमार सकेना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा एयरशेड संकलपना एवं वायु प्रदूषण की जानकारी प्रदान करने वाली एक विडियो फिल्म का लोकापर्ण किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि श्री डा0 अरून कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा अपने उद्बोधन में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है जिससे होने वाली बिमारियों का इलाज असम्भव है। केवल वायु प्रदूषण से बचाव द्वारा ही उनसे बचा जा सकता है। आवश्यक है कि सभी सरकारी विभाग एवं कारपोरेटस प्रदेश के एयरशेड एप्रोच पर काम करें। वायु प्रदूषण कम करने हेतु एयरशेड एप्रोच की सफलता विभिन्न क्षेत्रों और विभागों के पारस्परिक समन्वय पर निर्भर है। बैठक में वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि कैरिन शेपर्डसन, शारलिन चेगर, ईशा श्रीवास्तव एवं उ0प्र0 सरकार के विभिन्‍न विभागों यथा: अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास / परिवहन / नगर विकास / वित्त / सूक्ष्म लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन / कृषि / पशुपालन / अतिगश्रिकत ऊर्जा / दुग्ध विकास लोक निर्माण,/आवास एवं शहरी नियोजन / खाद्य एवं रसद / बाह्य सहायतित परियोजना विभाग के अधिकारियों एवं सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शासन एवं उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...