Skip to main content

आईएमए ने आयोजित किया राज्य स्तरीय रिफ्रेश कोर्स और सीएमई




लाखनऊ। राजधानी में रिवर बैंक कालोनी स्थित आईएमए भवन में रविवार को राज्य स्तरीय रिफ्रेश कोर्स और सीएमई का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईएमए अध्यक्ष व केजीएमयू रेस्पेरेटरी विभागाध्यक्ष डॉ सूर्यकांत तथा विशिष्ट अतिथि इण्डियन बैंक से पंकज त्रिपाठी थे।

आईएमए लखनऊ शाखा के अध्यक्ष डॉ मनीष टण्डन, सचिव डॉ संजय सक्सेना, आगामी अध्यक्ष डॉ जे डी रावत तथा कार्यालय प्रभारी अनिल यादव ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

दीप प्रज्वलन तथा आईएमए प्रार्थना से कार्यक्रम आरम्भ हुआ जो सुबह 8:30 से रात 8:30 बजे तक चला। इस अवसर पर कई सत्रों में विभिन्न डॉक्टर्स ने अपने व्याख्यान और अनुभव साझा किए जिनसे अन्य चिकित्सकों और मेडीकल छात्रों को बहुत फायदा होगा। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक डॉक्टर्स ने लाभ उठाया। 



डॉ सूर्यकांत ने अपने सत्र में टीबी को लेकर व्याख्या दिया। सन 2025 तक टीबी को पूरी तरह समाप्त करने की बात करते हुए कहा कि जैसे हमने पोलियो मुक्त भारत बनाया, जैसे हमने कोरोनावायरस को हराया वैसे ही अब हमें टीबी को हराना है। उन्होंने कोविड 19 काल में मारे गए डॉक्टर्स को शहीद का दर्जा देने की मांग रखते हुए कहा कि जैसे सैनिक सीमा पर वाह्य सुरक्षा की खातिर अपनी जान दे देते हैं वैसे ही डॉक्टर्स ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए कोरोना काल में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।


इण्डियन बैंक के पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बैंक द्वारा डॉक्टर्स और नर्सिंग होम के लिए स्पेशल लोन की स्कीम चलाई जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन आईएम लखनऊ के संयुक्त सचिव डॉ प्रांजल अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्य डॉ अनीता सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ कुलदीप सक्सेना द्वारा आईएम लखनऊ कार्यालय को एलईडी डिस्प्ले प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में आईएम लखनऊ के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ जे डी रावत, पूर्व अध्यक्ष डॉ रमा श्रीवास्तव, डॉ जी पी सिंह, आईएम उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ ए एम खान, वरिष्ठ सदस्य डॉ रुखसाना खान, डॉण् आरण्बीण् सिंहए डॉ मनोज अस्थाना एवं डॉ ऋतु सक्सेना इत्यादि मौजूद रहें।



 

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...