Skip to main content

लविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्षो और नेताओं ने बैठक कर कांग्रेसी उम्मीदवार को दिया समर्थन*



लखनऊ की पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज तिवारी के पक्ष में व्यापारी संगठनों ने लामबंदी शुरू की। 

इसके तहत आज संयुक्त व्यापार महासभा के अध्यक्ष सैयद महमूद उर रहमान पम्मू और करामत व्यापार मंडल के अध्यक्ष इकराम अली ने कांग्रेसी उम्मीदवार मनोज तिवारी के पक्ष में खुला समर्थन देने का ऐलान किया और मनोज तिवारी के पक्ष वोट मांगा। व्यापारी ने 10 10 की टोली बनाकर कोविड नियमो का पालन करते हुए निशातगंज बाजार महानगर बाजार कपूरथला भूतनाथ बाजार में व्यापक जनसंपर्क करके वोट मांगा। 

वही दूसरी तरफ लखनऊ विवि शासन के अध्यक्ष श्री रमेश श्रीवास्तव के लक्ष्मण पुरी स्थित आवास पर लखनऊ विश्वविद्यालय के पुराने छात्र नेताओं ने एक बैठक की जिसमे सर्वसम्मति से मनोज तिवारी को जिताने की अपील की गई और उनके पक्ष में वोट मांगने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव सरोज तिवारी, सहित सौरभ मिश्रा जे पी सिंह शिया कालेज के छात्रनेता असीम रिज़वी रिंकू संजय सिंह सहित दर्जनों छात्रनेता मौजूद रहे।


 वही दूसरी तरफ आज कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने 10 10 लोगो की 20 टीम बनाकर सुबह से ही लोगो को प्रचार के लिए रवाना किया। इस मे 10 टीम सिर्फ महिलाओं की थी जिन्होंने घर घर जाकर जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र की मुख्य बातें महिलाओं और छात्रों को बताई। आज का जनसंपर्क मुख्यतः निशातगंज की सातों गलियां, पुराना हैदराबाद नया हैदराबाद महानगर रहीम नगर चाँदगंज पेपर मिल कॉलोनी मरूतिपुरम  कामता गोमतीनगर विराटखण्ड विरामखंड विनय खंड विश्वास खंड  विवेक खंड विनीतखंड नेहरू एन्क्लेव आदि क्षेत्रों में सघन दौरा कर मनोज तिवारी ने अपने पक्ष में वोट देने का आग्रह किया। 

आज के दौरे में मुख्य रूप से चांद भाई राजेश जायसवाल मोहन सिंह आशीष अस्थाना कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ओंकार नाथ सिंह द्विजेन्द्र त्रिपाठी प्रदीप सिंह सोम विकल पिंटू शुक्ला रुकैया बेगम रूफी शबनम खातून सलमा किदवई सुनीता रावत सुशीला सोनकर शीला मिश्रा विनीता शुक्ला किरण शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...