Skip to main content

राजधानी लखनऊ में अवध गोल्फ लीग का हुआ आगाज़, नए टैलेंट को देगा परवाज़

 


 लखनऊ में आयोजित होंगे आईपीएल की तर्ज पर अवध गोल्फ लीग के मुकाबले 

लखनऊ 16 फरवरी, 2022: नवाबो की नगरी में कभी राजसी ठाठ-बाट का खेल माने जाने वाले गोल्फ टूर्नामेंट अवध गोल्फ लीग का शुभारंभ हुआ। आईपीएल की तर्ज पर खेले जाने वाले इस गोल्फ टूर्नामेंट में 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इन टीमों में अधिकतर खिलाड़ी लखनऊ, कानपुर और आसपास के हैं। इस गोल्फ टूर्नामेंट में युवा गोल्फ प्रतिभाओं को बड़े मुकाबलों में अपने गोल्फिंग स्किल्स का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। 

इस टूर्नामेंट में लखनऊ की एक टीम जुगल किशोर नवाब्स के नाम से भी हैं। इस टीम के ओनर्स राजधानी के मशहूर ज्वैलर्स लाला जुगल किशोर हैं। लाला जुगल किशोर ज्वैलर्स की डायरेक्टर श्रीमती तान्या रस्तोगी ने इस अवसर पर कहा,"ऐसे टूर्नामेंट यंग टैलेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच है। ऐसे बड़े लेवल पर लीग मैच वाला गोल्फ टूर्नामेंट लखनऊ और आसपास के शहरों में पहली बार आयोगित किया जा रहा है, इसको लेकर लोगो में काफी उत्साह है।" 

जुगल किशोर नवाब्स टीम की कप्तानी इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त हॉकी प्लेयर श्री विजय सिंह को सौपी गई है जो एक पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी भी हैं। जुगल किशोर नवाब टीम के सदस्य हैं कर्नल (रि.) एचके कालरा, अंकित खंडेलवाल, आनंद कुमार शुक्ला, अतुल कात्याल, रामित बत्रा, संजय भसीन, अचिंत खंडेलवाल, संजय कुमार, रोहन बांबी, मोहित यादव, सुदीप लूथरा, डॉ वीबी सिंह शामिल हैं।  टीम के सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे पहले गोल्फर्स के ऑक्शन में जुगल किशोर नवाब्स ने आनंद कुमार शुक्ला को सबसे अधिक 2,90,000 अंकों के साथ अनुबंधित किया। 

जुगल किशोर नवाबों के कप्तान श्री विजय सिंह का कहना है कि आईपीएल की तर्ज पर हो रहे इस टूर्नामेंट से यंग गोल्फर्स को एक अच्छा प्रोफेशनल एक्सपोज़र मिलेगा, इसको लेकर वे सभी काफी उत्साहित हैं और अपना उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

अवध गोल्फ लीग आयोजन समिति के मुताबिक अगले चार हफ्तों तक हर गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को कोविड गाइडलाइन के साथ सभी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।  इस दौरान खिलाड़ियों के परिवार वाले भी मुकाबला देखने आएंगे। इसे देखते हुए कई और दिलचस्प इवेंट भीआयोजित किए जाएंगे। इस टूर्नामेंट के दौरान दो ग्रुप्स में विभाजित प्रत्येक टीम कम से कम 4 मैच खेलेगी। लीग मैचेज के बाद नॉक-आउट मुकाबले होंगे। चैंपियनशिप और प्लेट सेमी फाइनल क्रमशः11 व 12 मार्च को होंगे, जबकि चैंपियनशिप और प्लेट फाइनल्स 16 मार्च को खेले जाएंगे। जुगल किशोर नवाब्स अपना पहला मैच 17 फरवरी को माइक्रोलाइट ईगल्स के खिलाफ सुबह 9:30 बजे खेलेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...