Skip to main content

उत्तर प्रदेश बा हमसे एवं सहयोगी संगठनों का विधानसभा 2022 हेतु समाजवादी पार्टी गठबंधन को समर्थन

 



  बामसेफ़ और उस के सहयोगी संगठन हमारे देश के मूल निवासियों (बैकवर्ड क्लासेज़, S.C, S.T, O.B.C), माइनॉरटीज़ को संविधान में दिए गए उन के अधिकारों और मान सम्मान दिलाने के लिए चेतना फैलाने एवं संघर्ष करने वाली, इसी के साथ न्याय एवं भाईचारा स्थापित करने और मनुवादी व्यवस्था को परिवर्तन करने आन्दोलन चलाने वाली सब से बड़ा संगठन है।लखनऊ प्रेस कलब में बामसेफ (उत्तर प्रदेश) एवं सहयोगी संगठनों के प्रमुख, वरिष्ठ पदाधिकारियों मा. प्रदीप अम्बेडकर (राष्ट्रीय प्रचारक: बामसेफ़), मा. मनोज कुमार पासी (राष्ट्रीय प्रचारक: बामसेफ़), मा. मौलाना रफ़ीउल्लाह (प्रदेश अध्यक्ष: राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा), मा. अवनीश यादव (प्रदेश प्रभारी: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा), मा. सी.एल सरोज (प्रदेश अध्यक्ष: बामसेफ) मा. भन्ते अलार कलाम (राष्ट्रीय प्रभारी: भिक्खू संघ), आयु. ज्योति भारती (प्रदेश अध्यक्ष:भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ), मा.महेंद्र प्रताप (राष्ट्रीय प्रचारक: बामसेफ़), मा.दीपक नारंग (प्रदेश प्रभारी:शिड्यूल कास्ट फेडरेशन, मा.मुनव्वर हुसैन (प्रदेश महासचिव: राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा), मा. सत्य प्रकाश अम्बेडकर (प्रदेश प्रभारी: बुद्धिस्ट इन्टरनेशनल नेटवर्क, मा. ब्रजेश रावत (प्रदेश प्रभारी: भारतीय बेरोजगार मोर्चा), मा. लवकुश प्रजापति (प्रदेश प्रभारी: भारतीय युवा मोर्चा) डा॰ अमित पाल (प्रदेश अध्यक्ष: राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा) आदि द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के यह घोषित किया जा रहा है कि बामसेफ के वर्तमान अध्यक्ष मा. वामन मेश्राम साहब अब पूर्ण रूप से राजनीतिक हो गए हैं । उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा बहुत ज़्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि वह बामसेफ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होते हुए एक राजनीतिक पार्टीयों का गठबंधन, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक के साथ-साथ बहुजन मुक्ति पार्टी के आंतरिक रूप से अलिखित राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गए हैं, इसीलिए बहुजन मुक्ति पार्टी के समस्त फ़ैसले उनके द्वारा ही लिए जा रहे हैं 

हम बहुत समय से इस बात को महसूस कर रहे थे कि वह (मा. वामन मेश्राम साहब जी) संगठन के अंदर लोकतांत्रिक सिद्धान्तों के बिल्कुल विपरीत तानाशाही अंदाज में बगैर विचार-विमर्श के बड़े बड़े निर्णय लेने लगे हैं। पिछले दिनों उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी से राजनैतिक गठबंधन के लिए वार्ता शुरू की गई थी, जो बुरी तरह विफल हुई, यह वही कांग्रेस पार्टी है जिस के बारे में वह स्वयं अपने पूरे कैडर को पिछले 40 वर्षों से यह बताते और पढ़ाते चले आ रहे थे कि वह मनुवाद की नम्बर एक की पार्टी औैर आर. एस. एस की मां है, और हमारी जानकारी के अनुसार गुप्त रूप से उसी पार्टी से वार्ता शुरू कर दी बल्कि एक समझौता भी हो गया। हमारी जानकारी में यह भी आया है कि R.S.S ने ही कांग्रेस के द्वारा उनको Manage किया है।

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री अखिलेश यादव जी से मिले और उन्होंने कुछ सीटें देने और बहुजन मुक्ति पार्टी को अपने गठबंधन में लेने के संकेत दिए तो उन्होंने बिल्कुल अचानक मा. अखिलेश जी के समक्ष यह फ़ॉर्मूला रख दिया कि 60% सीटें हम आप को दे देंगे, और 40% सीटों पर हम अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। इस तरह फिर समाजवादी पार्टी से भी वार्ता टूट गई। याद रहे कि यह सबकुछ उन्होंने बगैर विचार-विमर्श किये बिल्कुल अकेले ही के विपरीत फैसला लिया है। उस के बाद उन्होंने अचानक मा. असदुद्दीन ओवैसी जी की पार्टी A.I.M.I.M के साथ B.J.P को हराने के नाम पर गठबंधन कर लिया, और भागीदारी परिवर्तन मोर्चा बना लिया है जिसको वह स्वयं पिछले कई वर्षों से बी.जे.पी की "B Team" कहते चले आ रहे थे, और 10-12 दिन बाद ही बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं की एक बार फिर से मन-माने फैसले लेने की वजह से पुनः नाराजगी को ध्यान में रखते हुए मा.असदुद्दीन ओवैसी जी और मा. बाबू सिंह कुशवाहा जी पर आरोप लगाकर भागीदारी परिवर्तन मोर्चा से भी बाहर हो गए । उसके बाद फिर अब खुद के द्वारा ही बनाये हुए राष्ट्रय परिवर्तन मोर्चा को पुनर्जीवित करने में लग गए।इस प्रकार मा. वामन मेश्राम साहब मिशन एवं विचारधारा से भटक गए हैं जिसकी वजह से आज संगठन के हज़ारों कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और अथक प्रयासों को नज़रअंदाज़ करते हुए बहुजन महापुरुषों एवं बामसेफ की विचारधारा के विपरीत निर्णय ले रहे हैं, इसलिए आज हमलोग संगठन एवं मिशन को बचाने के लिए, उत्तर प्रदेश में मनुवादी ताक़तों को रोकने एवं मूलनिवासी बहुजनों की सरकार बनाने/बनवाने के लिए हम संगठन शक्ति के साथ समाजवादी पार्टी के गठबंधन को unconditionally समर्थन देने की घोषणा करते हैं।साथ ही उत्तर प्रदेश के अपने जुझारू और समर्पित कार्यकर्ताओं एवं समस्त जनता से यह अपील करते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव-2022 जो 10- फरवरी से होने जा रहा है, इसमें समाजवादी पार्टी के पक्ष में मेहनत और प्रचार करते हुए पूरी ताक़त के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें और,समाजवादी पार्टी के मुखिया मा.अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने हेतु दृढ़संकल्प करते हुए कार्य करें और यदि समाजवादी पार्टी ने मनुवादी- मानवता विरोधी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है तो हम लोग उस व्यक्ति विशेष को वोट नहीं करेंगे ।कुछ सीटें बहुजन मुक्ति पार्टी जीतने की स्थिति में है, हम लोग पूरी ताक़त से उसको जिताने का कार्य करेंगे उपरोक्त प्रेस वार्ता कार्यक्रम में सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...