Skip to main content

पश्चिम विधानसभा 171 से बहुजन समाज पार्टी के कायम रजा खान का अपने क्षेत्र में जन संपर्क जारी

 



लखनऊ पश्चिम विधानसभा 171 से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार क़ायम रज़ा खान की बढ़ती लोकप्रियता ये बताती है कि लखनऊ पश्चिम विधानसभा 171 क्षेत्र की जनता ने भी कहीं न कहीं ये मन बना लिया है कि इस बार कुछ बदलाव होना चाहिए। कहीं बैठक तो कहीं जनसम्पर्क सारा समय जनता को दे रहे हैं आजकल क़ायम रज़ा खान। आज इसी क्रम में लखनऊ पश्चिम विधानसभा 171 के कश्मीरी मोहल्ला इलाके में एडवोकेट तहज़ीब हुसैन रिज़वी उर्फ शीमू ने अपने घर एक बैठक का आयोजन कर क़ायम रज़ा खान को आमंत्रित कर उनका स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भव्य स्वागत करा। जहां क़ायम रज़ा खान ने स्थानीय लोगों से बात चीत कर उनका हाल चाल जाना। साथ ही बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाते हुए अपने व अपनी पार्टी के लिए वोट की भी अपील करी।

हम आपको बता दें मौजूदा समय में ये सीट भाजपा की है और अगर बात करें इस सीट के इतिहास की तो इससे पहले इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपनी जीत दर्ज कराई थी। मगर इस सीट से आज तक कभी बहुजन समाज पार्टी का कोई भी उम्मीदवार नहीं जीता। जिसके चलते इस सीट की लड़ाई में सपा और भाजपा ही नज़र आती रहीं हैं। मगर इस बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी क़ायम रज़ा खान की मेहनत साफ तौर पर नज़र आ रही है। ऐसा नहीं है कि इस वक़्त चुनाव में ही क़ायम रज़ा खान की मेहनत दिख रही हो। हम आपको बता दें क़ायम रज़ा खान पिछले दो सालों से इस क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में साथ देते आ रहे हैं। बात की जाए कोरोना की पहली लहर ने जब पूरी दुनियां को क़ैद कर दिया था तब उस समय क़ायम रज़ा खान अपने दोनों बेटों अली रज़ा और वली रज़ा के साथ लखनऊ पश्चिम विधानसभा 171 क्षेत्र में लोगों के घरों में ख़ुद जाकर राशन व ज़रूरत की सामग्री बाट रहे थे। यही नहीं क़ायम रज़ा खान ने न जाने कितने मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगवा कर ग़रीब लोगों को दवा मुहैय्या करवाई। इसके साथ ही विधायक न होते हुए भी अपने क्षेत्र के पुरविदीन खेड़ा में एक सड़क व एक पुलिया का भी निर्माण करवाया। शायद यही वो वजह है कि इस क्षेत्र की जनता क़ायम रज़ा को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देती नज़र आ रही है। कहीं कोई क़ायम रज़ा को अपने घर बुलाना चाहता है तो कहीं कोई क़ायम रज़ा खान से अपने क्षेत्र में जनसम्पर्क करवाना चाहता है। सुबह से लेकर शाम तक क़ायम रज़ा खान जनता के बीच उनकी तमाम दिक़्क़त परेशानियों को देखते सुनते नज़र आते हैं। क़ायम रज़ा खान ने अपने क्षेत्र की जनता को ये विश्वास दिलाया है 2022 में बसपा की सरकार बनते ही वो इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी न छोड़ेंगे। अब देखना ये होगा कि सही मायनों में क़ायम रज़ा खान को लखनऊ पश्चिम 171 की जनता यहां क़ायम करती है या नहीं इसका फैसला आगमी दस मार्च को होगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...