लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह ने केंद्रीय कार्यालय 8 माल एवेन्यू में भाजपा और सपा दोनों के ही चेहरे का नकाब जनता के सामने उतर चुका है दोनों की ही सच्चाई जनता को पता चल गया है दोनों के बेनकाब होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सपा और भाजपा में बुनियादी फर्क कुछ भी नही है सपा और भाजपा जाति, धर्म और वोटों की राजनीति करते हैं, जनता के मुद्दों की नही सिर्फ धर्म और जातियों में नफरत फैलाने की है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। वह भाजपा को हटाने के लिए संकल्पित है। जिस तरह से सपा से परेशान रही है। जनता को भरोसा है कि लोकदल ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता की आशा और आकांक्षा से लोकदल विकल्प सरकार बनने पर ही पूरी हो सकेगी। पूर्व की सरकार की पिछली उपलब्धियां गुंडाराज, बेरोजगारी महिलाओं का उत्पीड़न, अवैध कब्जा गवाह हैं कि समाजवादी जो कहते हैं, वहीं करते हैं। भाजपा भी समाजवादियों से कम नहीं है। भाजपा ने जनता को महंगी बिजली देकर परेशान किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर रहा है। अन्याय, अत्याचार से लोग त्रस्त हैं। भाजपा के अब गिने चुने दिन बचे हैं जिसका अंत 10 मार्च को हो जाएगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। श्री सिंह ने अमित शाह के बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि पहले झूठी घोषणाएं करना बंद करें। किसान आंदोलन और शाह जी की दूरी 10 किलोमीटर की थी कभी मिलने नहीं गए और चुनाव के मेला में फिर झूठे वादे जिसमें कहा है कि किसानों को समय पर पैसा देंगे सिंह कहना है कि पहले किसानों का आय दुगनी करने के वादे का क्या हुआ। मूल पैसा और फसल का वाजिब मूल्य तो दे नहीं पा रहे तो सूद का पैसा क्या देंगे
लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर, जूनियर बालक बालिका के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...
Comments
Post a Comment