Skip to main content

भाजपा और सपा सरकार ने किसानों को नफरत की भावना से देखने का काम किया है - सुनील सिंह



लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह ने 8 माल एवेन्यू केंद्रीय कार्यालय में वार्ता के दौरान कहा कि किसान आंदोलन में एक ही पार्टी ने संघर्ष किया वह है किसानों की पार्टी लोकदल ।  श्री सिंह ने आगे कहा है कि किसान आंदोलन की लड़ाई में सपा हो बसपा हो या भाजपा हो किसी ने भी किसानों का साथ नहीं दिया। 700 किसान शहीद हुए 700 किसानों के शहीद होने की लड़ाई भी लोकदल किसानों के महाआंदोलन में कंधे से कंधा मिलाते हुए लड़ता रहा है। जिसको सरकार ने नजर अंदाज किया यह उनके द्वारा दिखाएंगे सत्ता के घमंड को दिखाता है पूरे आंदोलन में सरकारों ने किसान आंदोलन पर एक बार भी प्रतिक्रिया नहीं दी। किसानों को नफरत की भावना से देखने का काम करते रहे सपा और भाजपा दोनों मिले हुए हैं। ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और मिलकर काम कर करते हैं। सपा और भाजपा मिलकर योजनाएं बनाते हैं और एक दूसरे के प्रति जानबूझकर भड़काऊ भाषण देते हैं, ताकि उन्माद फैले. भाजपा की सरकार से महिलाएं, युवा, बेरोजगार सभी लोग दुखी हैं। भाजपा के द्वारा आयोजित डिजिटल कार्यक्रमों पर भी सवालिया निशान खड़ा किया और कहा कि इनके पास पैसा है और ताकत है इसलिए यह लगातार रोजाना कार्यक्रम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, वर्चुअल रैली डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं और वह लोगों को बुलाकर दूसरी पार्टियों को गालियां बक रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। सिंह ने यह भी कहा है कि लोकदल जनता के दिलों में है। उत्तर प्रदेश के कई राजनैतिक दल अपने वोट बैंक सहेज कर रखने के लिए अंग्रेजों से भी बढ़ कर निकल रहे है। इन दलों ने अब तक न सिर्फ समाज में नफरत का बीज बोया बल्कि मुसलमान से हिंदू और हिंदू से मुसालमान को लड़वा कर अब तक सूबे मे सत्ताधीश बने बैठे है। 20ः वोट के ठेकेदार बने बैठे हैं। उन्होने कहा कि लोकदल का मानना है कि क्या सभी धर्म के लोग एक होकर सिर्फ भारतीय बन कर नहीं रह सकते। जरा सोचिए अगर सभी के बीच मोहब्बत होगी तो वह हिंदुस्तान कितना खूबसूरत होगा। हम तरक्की की सीढ़ीयां चढ़ने लग जाएंगें, नजाने हमारे कितने विवाद खुद बखुद खत्म हो जाएंगें। एकता सब चाहते हैं मगर कोशिशें कुछ लोग ही करते हैं। इस नफरत भरे तूफानी माहौल में मोहब्बत का चिराग जलाने के लिए लोकदल समान विचारधारा में तीसरा विकल्प देकर 2022 विधानसभा में सामाजिक समरसता और सम्भाव स्थापित करने का काम करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...