Skip to main content

आरडीएसओ की विक्रेता अनुमोदन नीति में प्रमुख नीतिगत परिर्वतन



भारतीय रेल के विभिन्‍न क्षेत्रीय रेलों, उत्पादन इकाइयों में महत्वपूर्ण एवं संरक्षा संबंधी मदो की आपूर्ति हेतु आरडीएसओ इच्छुक विक्रेताओं का मूल्यांकन कर इन आपूर्ति हेतु उनका अनुमोदन करता है।

आरडीएसओ ने भारत सरकार की मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत भावी विक्रेताओं को भारतीय रेलवे आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने एवं व्यापार करने में आसानी के लिए अपनी विक्रेता अनुमोदन नीति में प्रमुख नीतिगत परिवर्तन किए हैं। 

सामान्य विक्रेताओं के लिए विक्रेता पंजीकरण शुल्क अब रु 2.5 लाख रुपये से घटाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह, एम एस एम ई विक्रेताओं की अधिक भागीदारी को सक्षम करने के लिए  एम एस एम ई लिए पंजीकरण शुल्क रु 1.5 लाख रुपये से घटाकर रु 10 हजार रुपये कर दिया गया है। विदेशी फर्मों के लिए पंजीकरण शुल्क $12000 डॉलर से घटाकर $500 डॉलर कर दिया गया है। 


आरडीएसओ ने एक अन्य प्रमुख नीतिगत पहल के रूप में नमूना/प्रोटोटाइप परीक्षण शुल्क को अब पूरी तरह समाप्त कर दिया है और आरडीएसओ में नमूना परीक्षण के लिए यह प्रक्रिया मुफ्त कर दी गई है। 


आरडीएसओ ने विक्रेता अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए, रेलवे को आपूर्ति सुनिश्चित करने से पहले सफल नमूना/प्रोटोटाइप परीक्षण की सफलता शर्त के साथ क्षमता मूल्यांकन के पूरा होने के तुरंत बाद आवेदक के रूप में विक्रेता को विकासात्मक विक्रेता के रूप में अनुमोदित करने की क्रांतिकारी प्रणाली विकसित की है। इस प्रकार आवेदक वेंडर क्षमता मूल्यांकन के तत्काल बाद विकासात्मक विक्रेता के रूप में रेलवे निविदाओं मेँ भाग लेने के पात्र हो गए हैं। इस प्रकार अब रेल मर्दों की आपूर्ति हेतु निकाली गई निविदाओं मैं अधिकाधिक संख्या में वेंडर भाग ले सकेंगे एवं बड़ी प्रतियोगिता का लाभ रेलवे को मिल सकेगा। 


विक्रेता पंजीकरण प्रक्रिया मैं तेजी लाने एवं उसे पारदर्शी ल्राने हेतु आरडठीएसओ ने आई आर ई पी एस वेबसाइट पर यूनिफाइड वेंडर अप्रूवल मॉड्यूल (यू वी ए एम) लांच किया है और वेंडर अप्रूवल प्रक्रिया को पूरी तरह से ससल कर दिया गया है।इस पोर्टल पर सभी इच्छुक वेंडर अनुमोदन हेतु आवेदन कर सकते हैं और अपने आवेदन के प्रगति के बारे मेँ अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आरडीएसओ द्वारा वेंडर अप्रूवत्र हेतु किए जा रहे प्रोत्साहन के कारण वर्ष 2021 मेँ 600 नये विक्रेताओं को पंजीकृत किया गया जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में पंजीकृत किए गए नये 340 विक्रेताओं के अपेक्षा 76.5% अधिक है। 


आशा है कि उरोक्‍त परिवर्तनों से एमएसएमई विक्रेताओं सहित वेंडरों को भारतीय रेलवे के साथ अधिक जुड़ने का लाभ मिलेगा और इसके परिणाम स्वरूप आरतीय रेलवे और उदयोग को दूरगामी लाभ होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...