Skip to main content

संयुक्‍त मोर्चा द्वारा यूपी प्रेस क्लब में हुआ संवाददाता सम्मेलन का आयोजन


 दिनांक 24 जनवरी 2022 को यू०पी० प्रेस क्लब में पिछड़ा वर्ग संयुक्‍त मोर्चा ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार राजपूत लोथी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करते हुये रामराज की स्थापना के लिए 

अहिंसा दल की स्थापना की गई। इसके अलावा पाश्चात्य संस्कृति को समाप्त कर आधी आबादी पर हो रहे अत्याचार को पूर्णरूपेण  रोक लगाना है। किसानों की बेहतर स्थिति लाने के लिए कई योजना हैं। उनका मानना है कि कृषि उत्पाद पर एम०एस०एपी० कानून लायेंगे ताकि किसानो को अच्छी लागत मिल सके तथा प्रत्येक परिवार में एक रोजगार मुहैया कराने के लिए राज्य में कानून लायेंगे। 



पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा का कहना है कि राज्य में बेहतर रोजगार लाने के लिए संलिप्त है इन्हीं मुद्दों को अक्षरश: पालन कराने के लिए भाजपा को राज्य से लेकर केन्द्र सरकार तक समर्थन देने का कार्य किया, लेकिन लगभग पांच सालों में इन मुद्दों को धरातल पर लाना तो दूर सोचने का कार्य भी नहीं किया है। 

इसके कारण सनातन संस्कृति हांसिये पर आ गया है। इनके अलावा महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रही है, लेकिन राज्य की पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही के बदले उनको बचाने का कार्य कर रही है। साथ ही किसानों एवं बेरोजगार नौजवानों पर भी लगातार प्रशासनिक कार्यवाही हो रही है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई हे। 



इसलिए सनातन धर्म की रक्षा करते हुए रामराज की स्थापना, पश्चिमी सभ्यता की खात्मा, रोजगार एवं कृषि उत्पाद को एम०एस०पी० लाने को लेकर कर्पूरी जयंती पर अहिंसा दल पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा में कुल 301 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का संकल्प लिया है। साथ ही समान विचारधारा वाली पार्टियों से भी वेहतर तालमेल हि किया जायेगा। इसलिए समान विचार धारा वाली पार्टियों को अहिंसा दल ह पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा में स्वागतयोग्य है।  अहिंसा दल पिछड़ा वर्ग की संयुक्त मोर्चा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राज  कुमार राजपूत लोधी को मुख्यमंत्री के रूप में घोषित किया गया हे। 


 इसलिए राज्य में रामराज की स्थापना सहित इन मुद्दों को अमली जांमा पहनाने के लिए समान विचार धारा वाली पार्टी सहित राज्य के मतदाता  संकल्पित होकर अभियान को सफल बनाने के एकजुट होकर आगे आने  का कार्य करेंगे। इस संवाददाता सम्मेलन में भारतीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री नारायण लोधी, विकास इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार लोधी, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र राजपूत  लोघी, लोक राष्ट्र पार्टी के राष्ट्रीय देवकी नंदन लोधी, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक हरेराम चौधरी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी जायसवाल एवं मंजीत सिंह, राष्ट्रीय सचिव डॉ0 विजय कुमार कुशवाहा एवं सुशील वर्मा के अलावा समान विचारधारा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...