Skip to main content

भाजपा ने उत्तर प्रदेश के अभिमान व जनता के स्वाभिमान से किया खिलवाड़-अशोक सिंह



लखनऊ। भाजपा उत्तर प्रदेश के अभिमान व जनता के स्वाभिमान से लगातार खिलवाड़ कर, झूठ दर झूठ का प्रलाप कर जनता के मुद्दों से भागते हुए अपनी नाकामियों को छिपाने के लिये नफरती एजेंडे के साथ चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता व प्रिंट मीडिया विभाग के संयोजक श्री अशोक सिंह ने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा में भाजपा सरकार नाकाम क्यों हुई ?


उन्होंने कहा कि जाति विशेष के माफियाओं, अपराधियों को संरक्षण क्यों दिया, प्रयागराज में लॉज, हॉस्टलों में घुसकर छात्रों को पुलिस से पिटवाया व एक हजार छात्रों पर फर्जी मुकदमे क्यों दर्ज कराए ? उन्होंने कहा कि गोरखपुर में मनीष गुप्ता, लखनऊ में विवेक तिवारी, कमलेश तिवारी, महोबा में व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी व कानपुर में संजीत यादव की पुलिसिया हत्या के लिये कौन जिम्मेदार है ? उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा द्वारा अब तक घोषित उम्मीदवारों में 82 टिकट कानून से खिलवाड़ करने वाले अपराधियो को क्यों दिया ? उन्होंने कहा कि यही नहीं सरकारी नौकरियों में दलित, पिछड़ों व सवर्णों के निर्धन आयवर्ग कोटे को हड़पने की साजिश क्यों हुई, भाजपा बलात्कारियों व अपराधियो के साथ खड़ी है, इसका जवाब तो उन्हें चुनाव में देना ही पड़ेगा।


कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने भाजपा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, मौत के मुहाने पर खड़ी कानून व्यवस्था, जातिवाद, जातीय अपराधियों के साथ खड़ी योगी सरकार में हर तरफ के उत्पीड़न से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार बस नागपुर के एजेंडे तक सीमित है, जिससे जनता की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही है


उंन्होने कहा कि यह सरकार अन्याय, अत्याचार को बढ़ाने के साथ अपराधियों को संरक्षण देने के काम लगी है, जिसकी बानगी यह है भाजपा अब तक 82 घोषित अपराधियो को टिकट दे चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं, बेरोजगारों, किसानों व महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी जुमलों से जुमलेबाजी कर जनता की अनदेखी करने में कोई कसर नही छोड़ रही है। उसे अगर अपने किये कामों पर भरोसा है, तो वह नफरत भारी भाषा का त्याग कर 2017 के अपने किए वादों पर बहस करे।


उन्होंने कहा कि मुद्दों से भागती भाजपा को करारा जवाब देने के लिए जनता तैयार बैठी है, उसका कोई तिकड़म इस बार काम नही आएगा, उसका इतिहास नफरत, कदाचार, अनाचार, दुराचार, अपराध व इंसानियत के खून सहित संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी व जनविरोधी है, कांग्रेस जनता के साथ जनता के हितों के लिए उसके साथ खड़ी है। इस बार जनता कांग्रेस को समर्थन दे रही है। नफरत की राजनीति करने वाले अब सत्ता से बाहर रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...