Skip to main content

लखनऊ के याहिया गंज गुरुद्वारे में धन-धन बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

 


हर साल की तरह इस साल भी ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी याहिया गंज गुरुद्वारा लखनऊ में अनोखे अमर शहीद धन धन बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा अध्यक्ष डाक्टर गुरमीत सिंह जी ने बताया कि 25 जनवरी शाम 6:30 बजे से 10:30 बजे तक 26 जनवरी 2022 सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक कीर्तन करने के लिए पहुंच रहे प्रसिद्ध रागी जत्था भाई चरणजीत सिंह हीरा नई दिल्ली वाले भाई वीर सिंह जी भाई दिलबाग सिंह जी (आलमबाग) भाई लाखन सिंह जी (मानसरोवर एल.डी.ए.कालोनी)

भाई प्रीतम सिंह जी (चंदर नगर)ज्ञानी जगजीत सिंह जाचक ज्ञानी परमजीत सिंह जी जो संगत को कीर्तन एवं कथा द्वारा निहाल करेंगे हरमिंदर सिंह मिन्दी द्वारा संचालित” के .के .एन. एस. “संगीत एकेडमी के बच्चे भी संगत के सामने गुरबाणी संगीत प्रस्तुत करेंगे डॉक्टर अमरजोत सिंह ने बताया इस पावन जन्म उत्सव पर सिख शहीदों के इतिहास संबंधी एक विशेष प्रश्नोत्तरी मुकाबला करवाया जाएगा इसके साथ ही महासचिव परमजीत सिंह ने बताया कि परंपरागत की वेशभूषा का “सिखी बाणा मुकाबला “भी करवाया जाएगा 26 तारीख सुबह 12:00 से 3:00 तक दुख निवारण सेवा सोसायटी , महानगर के तत्वाधान में ब्लड डोनेशन एवं मेडिकल कैंप लगेगा सरदार हरकीरत सिंह सेठी अध्यक्ष दुख निवारण सेवा सोसायटी ने बताया इसमें लखनऊ के प्रतिष्ठित मेडिकल कालेज एवं अस्पतालों के डॉक्टर आए श्रद्धालुओं की फ्री मेडिकल जांच की सेवा करेगी और श्रद्धालु जन ब्लड डोनेशन करके रक्तदान महादान करके गुरु महाराज की कृपा प्राप्त करेंगे एवं समाज सेवा करके इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे दोनो दिन विभिन्न प्रकार के व्यंजन का लंगर अटूट वितरित किया जाएगा कृपया आप आयोजित कार्यक्रम को समाचार पत्रों व चैनल में प्रकाशित एवम् प्रसारित करने की कृपा करें।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...