Skip to main content

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू ,सुपर-स्पेशलाइज्ड पीडियाट्रिक इंटेनसिविस्ट्स की टीम की देख रेख में होगा संचालन

लखनऊ , मेदांता अस्पताल लखनऊ में पूरी तरह से बच्चों के इलाज के लिये समर्पित अत्याधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (बच्चों के लिए गहन देख रेख सेवा) की शुरुआत हो गई है। अब राजधानी लखनऊ में एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के बाल रोगों का इलाज़ सरलता से उपलब्ध होगा। यह सुविधा मेदांता के अनुभवी व कुशल डॉक्टर्स की देखरेख में 24×7 उपलब्ध होगी। यह सुविधा के शुरू हो जाते से अब उत्तर प्रदेश और इसके सीमावर्ती पड़ोसी राज्यों के बाल रोगियों के इलाज के लिए मेट्रो शहरों की ओर रुख नही करना होगा।मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में पीआईसीयू के तहत जिन सुविधाओं की शुरुआत हुई उनमें गंभीर बीमारियों के ईलाज के साथ वेंटिलेटर, डायलिसिस ,एकमो (इसीएमओ), सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलोजी ,न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी , कैंसर आदि से सम्बन्धित अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाएं 24×7 उपलब्ध रहेंगी। डॉ दिलीप दुबे, एसोसिएट डायरेक्टर क्रिटिकल केयर एंड पल्मोनोलॉजी ने बताया, “वर्तमान में उत्तर प्रदेश में केवल जनरल पीडियाट्रिक केयर की सुविधा उपलब्ध है। इनमे देखभाल करने वाले जनरल पीडियाट्रिशियन होते हैं, जबकि मेदांता में यूपी का सबसे उन्नत पीडियाटिक इंटेसिव केयर यूनिट शुरू किया गया है। इसके लिए सुपर-स्पेशलाइज्ड पीडियाट्रिक इंटेनसिविस्ट्स की टीम है, जो इसका संचालन करती है। इस सेटअप में क्रॉस-इन्फेक्शन को रोकने के सभी संभव इंतजाम किए गाये है, जो इलाज के दौरान बच्चों को होने वाले इन्फेक्शन से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके लिए एयर प्योरिफिकेशन हेपा-फिल्टर्स जैसे उपकरण लगाये गए है।” इस अवसर पर डॉ अनिल गुप्ता – सीनियर कंसलटेंट, पीडियाट्रिक इंटेनसिविस्ट – मेदांता हॉस्पिटल ने कहा, “पिछले दो दशकों में विश्व भर में पीडियाट्रिक आयी सी यू की सुविधा में काफ़ी इज़ाफ़ा हुआ है भारत में अभी भी पीडियाट्रिक आईसीयू की सुविधा मेट्रोपॉलिटन एवं बड़े शहरों में ही उपलब्ध है। इस नई आधुनिकतम सेवा के शुरू होने से यहाँ पहले से मौजूद पीडियाट्रिक केयर के परस्पर सहयोग से गंभीर बच्चों में जीवन का संचार करेगी और मील का पत्थर साबित होगी।” “वर्तमान समय में बाल रोग गम्भीर चुनौतियों में से एक है क्योंकि बच्चों के आगे आने वाले भविष्य को प्रभावित करते हैं। दुनिया भर में बच्चों की गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए लगातार शोथ चलते रहते हैं। बच्चों में होमे वाली बीमारियों का नकारात्मक असर न केवल बच्चे व परिवार पर पड़ता है बल्कि समय से इलाज न होने पर यह देश के लिए एक बहुमूल्य ह्यूमन रिसोर्स के नुकसान का कारण भी बनता है। इसलिए बच्चों में होने वाले रोगों का समय से इलाज नितांत अवाश्यक है। हन सभी मुद्दों को ध्यान के रखते हुए ही मेदांता हॉस्पिटल ने देश की अत्याधुनिक पीआईसीयू की शुरुआत की है, यह यूपी में पहली सबसे अत्याधुनिक पीआईसीयू है।” मेदांता में पीडियाट्रिक्स से सम्बंधित इलाज के लिए इंटीग्रेटेड मेडिकल यूनिट है, जिसका उद्देश्य बच्चों को पूरी तरह संवेदनशीलता के साथ उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इनमें इनपेशेंट बाल चिकित्सा सुविधाओं की एक विस्तृत श्रृंखला है, जिसके तहत विशेष व महत्वपूर्ण देखभाल भी शामिल है। यह सुपर-स्पेशियलिटी टीम है, जिसमें ऑन्कोलॉजिस्ट,कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, एडोक्नोलोजिस्ट और क्लिनिकल नर्सेज की टीम बच्चों के लिए सबसे उन्नत तकनीक और नवीमतम शोध द्वारा अपनाई गई चिकित्सा पद्धति का उपयोग करती है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...