Skip to main content

आयुर्वेद व मैडिटेशन गुरु आचार्य मनीष ने बताये ओमिक्रोन कोरोना वायरस से बचने के सरल उपाय


लखनऊ, जब से दुनिया में कोविड-19 की महामारी आई है, तब से लोगों के लिए इम्युनिटी एक लोकप्रिय शब्द बन गया है। अब, तेजी से फैल रहे ओमिक्रोन कोरोना वायरस लोगो के बीच अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया हैं, लोग इस खतरनाक वायरस के खिलाफ निवारक कदम उठाने के बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं।

आयुर्वेद एवं मैडिटेशन गुरु तथा शुद्धि आयुर्वेद के संस्थापक, गुरू मनीष  ने आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy) ही इस समस्या का एकमात्र समाधान है।

उन्होंने कोरोना वायरस और इसके नये प्रतिरूप ओमिक्रॉन से बचने के लिए जन-जागरूकता अभियान के तहत, कुछ सरल उपाय पेश किये हैं जिन्हें अपना कर कोई भी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर सकता है, ताकि वायरस का शरीर पर असर ही न हो।

गुरू मनीष ने कहा कि फ्लू व संक्रमण के लक्षण दिखते ही तीन-चार दिन फलाहार करें। ऐसे में नारियल पानी, सलाद और फ्रूट जूस का सेवन लाभदायक होता है। संतरा व खट्टे फल खाने से विटामिन सी मिलता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आंवले का सेवन भी उपयोगी होता है, जिसे अचार, मुरब्बा, चूर्ण आदि के रूप में भी लिया जा सकता है। शरीर में विटामिन डी का प्राकृतिक तरीके से निर्माण हो इसके लिए हर दिन कम से कम एक घंटा धूप में बैंठें।

उन्होंने कहा कि इन दिनों गरम पानी को चाय की तरह सिप करके पियें। नाक में सरसों का तेल लगायें। सब्जी पकाते समय उसमें आधा चम्मच सोंठ पाउडर डालें। दूध और इससे बने उत्पादों का सेवन बंद कर दें। दिन में दो बार काढ़ा अवश्य पियें, जिसे तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी, सोंठ, मुनक्का, लौंग व गुड़ डालकर पकाया जा सकता है। चाहें तो इसमें नीबू का रस भी लें। 

उल्लेखनीय है कि गुरू मनीष ने शुद्धि वेलनेस क्लीनिक एवं अस्पताल और हिम्स (अस्पताल एवं इंस्टिट्यूटएकीकृत चिकित्सा विज्ञान संस्थान, डेरा बस्सी) की स्थापना की है, जहां प्राचीन भारतीय पद्धति आयुर्वेदा और प्राकृतिक चिकित्सासे इलाज किया जाता है। शुद्धि वेलनेस की ओर से उत्तरी क्षेत्र में कई हिम्स नेचर क्योर क्लीनिक स्थापित किये गये हैं और संस्था की योजना पूरे भारत में इनका विस्तार करने की है। ये दवा मुक्त क्लीनिक होंगे और रोगियों का इलाज प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म तथा मोटे अनाज आधारित आहार के माध्यम से किया जाएगा। देश भर में शुद्धि आयुर्वेद के 150 से अधिक केंद्र संचालित हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...