Skip to main content

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

 


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आज यहां भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित एक संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश आज़मानी ने नेताजी को एक वीर सैनिक, योद्धा, महान सेनापति और कुशल राजनीतिज्ञ बताया। उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। उनके द्वारा दिया गया नारा श्तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगाश् ने हर भारतवासी के खून में उबाल ला दिया था।

पूर्व विधायक श्री आज़मानी ने बताया कि नेता जी ने शिक्षा पूरी होने के बाद वे 1920 में इंडियन सिविल सर्विसेज की परीक्षा में बैठे और चौथा स्थान हासिल किया। भारत आकर उन्होंने प्रशासनिक सेवा का पद संभाला, लेकिन यहां पर भारतीयों की दयनीय स्थिति को देखकर उन्होंने जॉब छोड़ दी और आजादी की जंग में कूद गए।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री दिनेश सिंह ने  उनके कृतित्व के विषय में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि  नेता जी को साल 1938 में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष भी निर्वाचित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय योजना आयोग का गठन किया। दूसरा विश्व युद्ध शुरू होने पर नेता जी ने अंग्रेजों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी। जिसके कारण उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया गया, लेकिन नेताजी किसी तरह जर्मनी भाग गए और वहां से अपनी मुहिम जारी रखी।

श्री दिनेश सिंह जी ने बताया कि नेताजी एक नाटकीय घटनाक्रम में 7 जनवरी, 1941 को गायब हो गए और अफगानिस्तान और रूस होते हुए जर्मनी पहुंचे। 9 अप्रैल, 1941 को उन्होंने जर्मन सरकार को एक मेमोरेंडम सौंपा जिसमें एक्सिस पावर और भारत के बीच परस्पर सहयोग को संदर्भित किया गया था। सुभाष चंद्र बोस ने इसी साल नवंबर में स्वतंत्र भारत केंद्र और स्वतंत्र भारत रेडियो की स्थापना  और 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सरकार और फौज का गठन किया। इसके साथ ही उन्होंने आजाद हिंद बैंक भी स्थापित किया। उस समय दुनिया के दस देशों ने उनकी सरकार, फौज और बैंक को अपना समर्थन दिया था। उनकी फौज में ब्रिटिश, सिंगापुर और अन्य दक्षिण पूर्व एशिया के हिस्सों के युद्ध बंदी और बागानों में काम करने वाले मजदूर शामिल थे।

इस अवसर पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के चेयरमैन विक्रम पांडे केके शुक्ला विपिन गुप्ता और और हरि कृष्ण अरोड़ा सोमेश चौहान शिव भूषण मिश्रा डॉ शंकर पांडे, लखनऊ पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर, कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ,उमा शंकर पांडे सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...