Skip to main content

कांग्रेस का भर्ती विधान जारी, प्रतियोगी परीक्षाओं का शुल्क होगा माफ़ और परीक्षा केंद्रों तक यात्रा होगी मुफ्त

 


लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए युवाओं का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ‘‘भर्ती विधान’’ शीर्षक से जारी इस घोषणा पत्र में युवाओं से तमाम महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। इनमें सरकार बनने पर 20 लाख रोजगार देने से लेकर छात्रसंघ बहाली तक के वादे शामिल हैं। युवाओं के लिए अपनी योजनाओं पर बात करते हुए श्रीमती प्रियंका गाँधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यायों और कॉलेजों में छात्रसंघ की बहाली की जाएगी। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यूपी के युवाओं के भविष्य के लिए कांग्रेस के पास सिर्फ खोखले शब्द नहीं, बल्कि एक पूरी योजना है कि हम किस तरह से नौजवानों को रोजगार दिलाएंगे। उन्होंने कहा यह घोषणापत्र बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने यूपी के युवाओं से बात की है और उनकी आकाक्षांओं को इसमें शामिल किया है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि लाखों नौजवानों ने मोदी की नीतियों की वजह से अपने रोजगार गवां दिए हैं। भाजपा का मकसद इस देश में एकाधिकार लाने का है, जहां सारे छोटे व्यवसायों की कमर तोड़कर देश का सारा धन चार-छः पूंजीपतियों के हाथ में दे दिया जाए। कांग्रेस पार्टी यह नहीं होने देगी। छोटे छोटे व्यवसाय यूपी की शक्ति हैं, जो बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करते हैं, हम उन्हें पुनर्जीवित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने रोजगार खोया है, उसका कारण है नोटबंदी, गलत जीएसटी और कोरोना लॉकडाउन। कांग्रेस ऐसे काम कभी नहीं कर सकती। उप्र अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में केंद्रीय भूमिका में था। आज देश प्रदेश के युवाओं को एक नये विजन की जरूरत है। यह कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा यह विजन नहीं दे सकती। भाजपा ने 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी पैदा कर दी। हमारा यकीन है कि भारत को एक नये विजन की जरूरत है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 2014 में भाजपा ने जो विजन पेश किया है वह पूरी तरह से फेल हो चुका है। आज भाजपा के ही लोग कह रहे हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ है।




प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्रीमती प्रियंका गाँधी ने कहा कि भर्ती विधान बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से बड़े पैमाने पर चर्चा की। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है। आज उत्तर प्रदेश के युवाओं का उत्साह टूट गया है। हम उन लाखों युवाओं को भरोसा देना चाहते हैं कि हम कैसे उनका भरोसा बहाल करेंगे, कैसे युवाओं को रोजगार देने में उनकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा, भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग-अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी होगी, जिनमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे। बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में 1 लाख प्रधानाध्यापकों की कमी को पूरा किया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली 38,000 पद भरे जायेंगे। उच्च शिक्षा और महाविद्यालयों में शिक्षकों के 8,000 खाली पद भरे जायेंगे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 19,300 पद और सहायिकाओं के रिक्त 27,100 पदों को भरा जाएगा साथ ही संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा व पुलिस विभाग के खाली पदों को भी भरा जाएगा। साथ ही उद्यमियों के लिए 5,000 करोड़ का सीड स्टार्ट-अप फंड बनाया जाएगा, जिसमें 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे। साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ होंगे और परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों तक बस व रेल यात्रा मुफ्त होगी। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है। हमारी सरकार आनेपर यह बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश में प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाएगा और छात्रवृत्ति का दायरा व राशि भी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर प्रदान किये जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए व युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा, जो युवाओं की काउंसिलिंग करेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा दिया जाए।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्रीमती प्रियंका गाँधी ने कहा कि हमारी विचारधारा अलग है। हम प्रगति और जनता की भलाई के लिए काम करेंगे। हम ध्रुवीकरण की राजनीति में शामिल नहीं हैं। महिलाओं को टिकट देने को लेकर कांग्रेस पार्टी को कोई डर नहीं है। ये आज नहीं तो कल, हर प्रदेश में और देश में यह होना है कि महिलाओं की भागीदारी तय हो। इस देश के लिए जरूरी है कि जनता जागरूक हो। जब तक जनता जवाबदेही नहीं मांगेगी, तक तक ये सांप्रदायिक राजनीति चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक होना पड़ेगा। लोगों को समझना होगा कि जो नेता सांप्रदायिक झगड़े पर वोट पा जाएगा, वह आपके लिए काम नहीं करेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि आप नेताओं को जवाबदेह बनाइए और इस आधार पर वोट कीजिए कि वे आपके लिए क्या कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के भविष्य की ठोस बात करना चाहते हैं। आज चुनाव में जाति पर आधारित और सांप्रदायिक प्रचार किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी चाहती है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बातें हों, युवाओं के भविष्य की बातें हों ताकि उत्तर प्रदेश का भविष्य भविष्य उज्जवल हो सके।

पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्र मोना और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे, पत्रकार वार्ता का संचालन कांग्रेस मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन रणदीप सुरजेवाला ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...