Skip to main content

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बेरोज़गार युवाओं से रोजगार फॉर्म भरवाएगी कांग्रेस, निकम्मी योगी सरकार के शासनकाल में 12 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं -नसीमुद्दीन सिद्दीकी

 


लखनऊ। कांग्रेस द्वारा कल जारी किए गए भर्ती विधान को आधार बनाते हुए कांग्रेस पार्टी ‘‘स्पीक अप’’ अभियान शुरू करने जा रही हैं। रविवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग प्रदेशव्यापी ‘‘स्पीक अप’’ अभियान चलायेगा। जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के बेरोज़गार युवा फ़ेसबुक और ट्विटर पर युवा विधान पर उनके विश्वास और पिछली सरकारों के साथ अपने ठगे हुए अनुभव साझा करेंगे। साथ ही कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश में जगह जगह स्टाल लगाकर बेरोज़गार युवाओं से फ़ॉर्म भरवाएंगे और उन्हें रोज़गार पंजीयन क्रमांक भी आवंटित करेंगे।


भर्ती विधान में लिखे वादों और कार्ययोजनाओं पर आज कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेसवार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भर्ती विधान के बारे में विधिवत जानकारी दी। कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में प्रेसवार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस का भर्ती विधान उत्तर प्रदेश के 7 करोड़ युवाओं की आशाओं, आकांक्षाओं का दस्तावेज है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी होगी, जिनमें 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, मेरठ और झांसी जैसे शहरों में रहकर मेहनत से तैयारी करते हैं, परीक्षा देते हैं, इसके बाद पता चलता है कि पर्चा आउट हो गया है। इस निकम्मी सरकार के शासनकाल में 12 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। किसी तरह परीक्षा हो भी जाती है, तो परीक्षार्थी रिजल्ट, नियुक्ति के लिए संघर्ष करते हैं। बीते पांच वर्ष में कई ऐसे मौके आए हैं जब गर्मी, बरसात, जाड़ा झेलते हुए अभ्यर्थियों पर लाठियां भांजी गई हैं, मुक़दमे लादे गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में नौकरियां बहुत हैं, नौकरी योग्य युवा कम हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि उत्तर प्रदेश का हर एक युवा योग्य है, पर उसके लिए योगी सरकार अवसर पैदा नहीं कर पाई।


उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया के लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर प्रदान किये जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें मत्स्य पालन, नौका व्यवसाय, वाटर स्पोर्ट्स से संबंधित व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए व युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा, जो युवाओं की काउंसिलिंग करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...