Skip to main content

भारतीय मज़दूर किसान संगठन के राष्ट्रिय महासचिव लियाकत प्रधान को भू माफियाओं ने खिलाफ आवाज उठाने पर फर्जी मुकदमों में फसाया

 


डीएम मुजफ्फरनगर सेल्वाकुमारी एसएसपी अभिषेक यादव एडीएम प्रशासन अमित कुमार एसडीएम दीपक कुमार के द्वारा अनुचित लाभ लेकर भू माफियाओं के माध्यम से लगभग 200 बीघे का शिकार की भूमि तथा 50 बीघा सरकारी भूमि पर प्रशासनिक सहयोग से अवैध कब्जा कराया गया तथा कई सौ करोड रुपए वसूले गए जबकि 132 की लैंड माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मुक्त नहीं कराई गई बल्कि उनका माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए अवैध कब्जे करा दिए गए तथा उक्त भूमि पर फर्जी तरीके से पीएनबी शाखा चरथावल से करोड़ों रुपए लिए गए जिसके खिलाफ आवाज उठाने भारतीय मज़दूर किसान संगठन के राष्ट्रिय महासचिव लियाकत प्रधान, ग्राम नियामुक थाना चर्धल ज़िला मुजफ्फरनगर व उनके परिवार के बच्चो के ऊपर वर्ष 2018 से फर्जी 13 मुकदमे दर्ज कर उनकी चार्टशीट भी कोर्ट में तत्काल भेज कर उन्हे फंसा दिया। लियाकत प्रधान का कहना है इसी तरीके सौ अन्य परिवार पर भी फर्जी मुकदमों में फंसा कर उन्हे परेशान किया जा रहा। आज उनकी सुनवाई राजधानी लखनऊ इंदिरा भवन के अल्पसंख्यक विभाग में हुई ।

 जिसके बाद उन्होने कहा की चैयरमैन साहब ने दोनो पक्षों की बात सुनी इसके बाद उन्होंने इस मामले पर बहुत नाराजगी जताई और साथ ही चेयरमैन साहब ने यह आश्वासन भी दिया की आने वाली 28/12/21 तारीख तक दोनो पक्ष बैठ कर बात करके सुलह कर ले अन्यथा आप अपनी तरफ से कोई भी कानूनी कार्रवाई कर सकने की बात कही। साथ लियाकत प्रधान ने अपनी जान को खतरा होने की बात भी कही।


 इस संदर्भ में मानवाधिकार आयोग अल्पसंख्यक आयोग लोकायुक्त उत्तर प्रदेश कार्यालय गृह मंत्री भारत सरकार सहित अन्य पदाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है वहीं राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार से अन्य उपयुक्त फर्जी मुकदमे हमारे संगठन के पदाधिकारी लियाकत प्रधान पर लगाए गए यह निहायत ही शर्मिंदा योग्य है और अल्पसंख्यक आयोग के फैसले का हम सम्मान करते हैं और जिस प्रकार से हमारे पदाधिकारी को जिला बदर करने का प्रयास किया गया है या अनैतिक है और इस पर संवैधानिक रूप से उपयुक्त कार्यवाही करें और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने अग्रिम कार्यवाही हेतु 27 दिसंबर को संशोधित कर पुनः बुलाया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी व भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...