Skip to main content

राजधानी लखनऊ में साध्वी ऋतम्भरा का सात दिवसीय श्रीरामकथा कार्यक्रम

  


लखनऊ। सुविख्यात सन्त पूजनीया दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा लम्बे समय बाद लखनऊ में होंगी। शुक्रवार की सायं श्रीराम कथा सुनाने के उद्देश्य से राजधानी आ रहीं साध्वी की अगुवानी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सीतापुर रोड पर सेवा अस्पताल के निकट स्थित रेवथी रिसार्ट के लॉन में आगामी 25 से 31 दिसम्बर तक श्रीराम कथा का आयोजन भारतीय लोक शिक्षा परिषद द्वारा किया गया है जिसके मुख्य यजमान विधायक डा. नीरज बोरा हैं। सात दिवसीय कथा के प्रथम दिवस वे श्रीरामनाम महिमा का बखान करेंगी।


 उक्त जानकारी गुरुवार को भारतीय लोक शिक्षा परिषद लखनऊ चैप्टर के संरक्षक गिरिजाशंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, महामंत्री भूपेन्द्र कुमार अग्रवाल ‘भीम’ एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी भारत भूषण गुप्ता व मनोज अग्रवाल ने एक प्रेस वार्ता में दी। पुरनिया स्थित कैम्प कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि पूज्या दीदी मां के श्रीमुख से श्रीराम गुणगान प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 2 बजे तक होगा। 


लम्बे समय के बाद लखनऊ आ रहीं साध्वी ऋतम्भरा की श्रीरामकथा में आयोजन समिति द्वारा प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत विभिन्न राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है। यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए प्रशासन से भी मदद मांगी गई है। 


कथा स्थल पर भव्य पांडाल के निर्माण का कार्य अन्तिम चरण में हैं। बुधवार को वात्सल्य ग्राम से पधारीं दीदी सत्यप्रिया ने तैयारियां भी देखीं। शहर भर में होर्डिंग-बैनर के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रचार का काम जारी है। सनातन परम्परा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को हल्दी अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र भेजा गया है। आयोजन में एकल अभियान के प्रमुख कार्यकर्त्ताओं के साथ नगर के प्रमुख भक्तों को कथा संबन्धी अलग अलग जिम्मेदारी भी दी गयी है। प्रथम दिवस दुन्दुभि व शंखनाद के साथ रामायण की शोभा यात्रा साध्वी ऋतम्भरा जी के साथ कथा स्थल पहुंचेंगी। कथा स्थल पर कोरोना हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियां भी मौजूद रहेंगी। कोविड के नये वैरिएंट को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने के साथ-साथ श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे कथा स्थल पर मास्क लगाकर आयें। प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. एस.के. गोपाल, अनुराग साहू समेत आयोजन समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...