Skip to main content

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान से जुड़ रही युवतियां

 


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा शुरू किया गया अभियान लड़की हूँ लड़ सकती हूँ आज हर युवतियों की जुबान पर छा गया है। प्रियंका गांधी का यह कार्यक्रम  लड़कियों के लिए एक उम्मीद की किरण बनकर आया है। जिसकी वजह से लड़कियां तेजी से इस अभियान से जुड़ती नजर आ रही हैं। धीरे-धीरे ये अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में फैलता जा रहा है।


हाल ही कांग्रेस महासचिव ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमे महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण देने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा के मद्देनजर कई बड़ी घोषणाएं की थी। उन्होंने यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी बसोें में मुफ्त यात्रा, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स को 10 हजार रुपये मानदेय और बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को 1000 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा भी किया था। प्रियंका गांधी महिलाओं को आगे बढ़ाने में कोई कसर नई छोड़ना चाहती हैं। और उनका यह प्रयास दिख भी रहा है।


उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जहां सभी पार्टियां अलग-अलग जातियों को लुभाने में लगी हैं वही प्रियंका गांधी महिलाओं को सशक्त करने में लगी हैं। उनके मुताबिक महिलाएं घर के साथ-साथ देश भी चला सकती हैं।

हाल ही में उनके द्वारा की गई विभिन्न रैलियां और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान में जमा हुई महिलाओं की भयंकर भीड़ इस बात का जीता जागता उदाहरण है। उनके इस अभियान को देखते हुए लगता है कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाएं एक अहम भूमिका निभाएंगी । महिलाएं हमेशा से इस देश का एक अभिन्न अंग रही है और आगे भी रहेंगी ।


कांग्रेस और प्रियंका गांधी ने हमेशा ही महिलाओं के हित के लिए बात की है। जिसका जीता जागता स्वरूप वर्तमान में लड़की हूँ लड़ सकती हूँ अभियान से युवतियों का तेजी से जुड़ना है।


भारत में हमेशा से महिलाओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो। प्रियंका गांधी द्वारा की जा रही विभिन्न घोषणाएं महिलाओं में एक नई उम्मीद लेके आई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...