Skip to main content

वीआईपी पार्टी का चुनाव चिन्ह नाव को पार्टी अध्यक्ष मुकेश साहनी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार यात्रा के लिए रवाना किया

 


लखनऊ, | नदियों में नाव दिखे तो आम बात है लेकिन अब यूपी की सड़कों पर भी वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी नाव दौड़ाने वाले हैं। रविवार को लखनऊ गोमती नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम के तहत विकासशील इंसान पार्टी के नाव चुनाव चिन्ह प्रचार यात्रा को पार्टी सुप्रीमो सह माननीय मंत्री श्री मुकेश सहनी द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । सभी नाव चुनाव चिन्ह प्रचार यात्रा की गाड़ियाँ यूपी के 165 विधानसभा में पार्टी के विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएगी तथा वीआर्डपी पार्टी के चुनाव चिन्ह नाव छाप के प्रति लोगो को जागरूक करेगी। 


ज्ञात हो ई रिक्शा मॉडल को नाव का स्वरूप दिया गया है और सभी नाव स्वरूप की अत्याधुनिक गाड़ियां पर्यावरण अनुकूल है। नाव निषाद समाज की रोजी रोटी और पुस्तैनी पहचान रही है। सालों साल से नाव निषाद समाज के 


लिए अभिन्न अंग रहा है। इसी नाव पर भगवान निषादराज केवट ने श्री राम की नैया को पार लगाई थी। नाव समाज के पौयणिक महत्वों और आस्था के साथ भी जुड़ा है ।

इसी क्रम में माननीय मंत्री सह वीआईपी पार्टी सुप्रीमो श्री मुकेश सहनी ने बताया कि चुनाव चिन्ह नाव यूपी के तमाम 165 सीटों पर हमारे पार्टी के विचारधारा को प्रसारित करेगी। निषाद समाज के आरक्षण वाले मुद्दे को लेकर 

हम आज भी प्रतिबद्ध हैं। 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक लखनऊ के होटल रेनिसन्स में हमलोग प्रांतीय बैठक करेंगे, जिसमे 27 दिसंबर को पूर्वांचल प्रदेश , 28 दिसंबर को अवध और बुंदेलखंड तथा 29 दिसंबर को पश्चिम प्रदेश के सभी चिन्हित विधानसभा सीटों पर विस्तृत चर्चा तथा उम्मीदवार चयन पर गहन मंथन करेंगे । 30 दिसंम्बर को सभी 


चिन्हित 165 विधानसभा के लिए सभी विधानसभा प्रभारी को नए मोटरसाईकील से पार्टी के प्रचार किट के साथ 'हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा 


पार्टी सुप्रीमो सह माननीय मंत्री श्री मुकेश सहनी जी ने आगे कहा समाज के हक और अधिकार के लिए मैं यहाँ 


लड़ाई लड़ने आया हूँ । समाज के आरक्षण के मुद्दे पर हमारी पार्टी का नजरिया साफ है की जबतक ये हक़ समाज को मिलेगा नही तबतक मेरी लड़ाई लगातार जारी रहेगी ॥ 



सन ऑफ मल्लाह श्री मुकेश सहनी के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह उत्तरप्रदेश चुनाव प्रभारी श्री उमेश साहनी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री वीरू साहनी जी, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष साहनी जी, पार्टी के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष श्री राजाराम बिन्द जी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कान्ति देवी, बुंदेलखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष कुमार निषाद जी, पक्षिम के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिओम निषाद जी, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुष्पा निषाद जी

निषाद विकास संध के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल निषाद गुरुजी तथा पार्टी के सभी वरीय पदायिकारी मौजुद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...