Skip to main content

कांग्रेस पार्टी के द्वारा राजधानी लखनऊ में आयोजित की जा रही है मैराथन प्रतियोगिता , लड़कियों की भागीदारी की सशक्त उपस्थित दर्ज



कांग्रेस पार्टी प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पूरे प्रदेश में मैराथन प्रतियोगिता करा रही है, मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को स्कूटी व अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार देकर उनका प्रोत्साहन करेगी। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में प्रदेश की महिलाओं के राजनैतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के साथ उनके प्रोत्साहन के लिए ‘‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन कांग्रेस पार्टी कर रही है। इसी के क्रम में आने वाली 26 दिसंबर को लखनऊ में व झांसी में प्रतियोगिता कराई जाएगी।

श्रीमती ममता चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की मैराथन में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष  रखी गयी है और पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क रखा गया है , पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन के साथ-साथ फार्म जमा करके भी प्रतियोगिता में शामिल हुआ जा सकता है। लखनऊ में होने वाली 5 किलोमीटर की इस मैराथन प्रतियोगिता की शुरुआत, प्रातः 8ः00 बजे, 1090 चौराहे से प्रारंभ होगी, पंजीकरण फार्म  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन में श्री अवनीश से मोबाइल- 8368408358 पर सम्पर्क कर जमा कर सकते हैं। लखनऊ में प्रसिद्ध अभिनेत्री और खेल में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मंदिरा बेदी और श्री राजीव शुक्ला मैराथन प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाएंगें। विगत दिनों कांग्रेस पार्टी द्वारा मेरठ में आयोजित हुई लड़की हूँ लड़ सकती हूँ मैराथन का प्रथम आयोजन हुआ था जिस प्रतियोगिता में महिलाओं बेटियों ने भारी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिया ,और काफी सफल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,प्रदेश में महिलाओं के जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश का श्रेय कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जाता है ,प्रियंका गांधी जी द्वारा राजनैतिक भागीदारी में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की प्रतिज्ञा के बाद महिलाओं में एक उम्मीद और भरोसा पैदा हुआ है ।

 उत्तर प्रदेश की महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी ने बताया कि प्रथम तीन विजेताओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी प्रोत्साहन पुरुस्कार के रूप  दी जाएगी, और उसके बाद के क्रम संख्या 4 से क्रम संख्या 25 तक के विजेताओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे, उसके बाद के प्रतिभागियों को 100 फिटनेस बैंड , 1000 मेडल दिए जाएंगे, प्रतियोगिता में कुल 128 पुरस्कार दिए जायेंगें और प्रत्येक प्रतिभागी लड़की को मैराथन प्रतिभागिता प्रमाण पत्र और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ लिखी टी-शर्ट और बैच एवं बैंड दिए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का इस प्रतियोगिता को कराने के पीछे का जो संदेश है की लड़कियां समाज में अपने स्थान को बनाने के लिए लड़ सकती हैं और लड़कर जीत भी सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...