Skip to main content

लखनऊ के गोल्डन ब्लॉसम रिसॉर्ट में हुई एबी मोटर्स की इलैक्ट्रिक व्हीकल्स की लांचिंग


उत्तर प्रदेश । लखनऊ के गोल्डन ब्लोज़म रिजोर्टस में एबी मॉटस इलैक्ट्रिक व्हीकल की ग्रेंड लॉन्चिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस लॉन्चिंग पार्टी में संत महात्मा महामंण्डलेश्वर श्री श्री 1008 अनंत विभूषित परम पूज्य श्री अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज (श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा), महामण्डलेश्वर स्वामी श्री ईश्वर दास जी महाराज ( राष्ट्रीय मंत्री, अखिल भारतीय संत समिति), महंत श्री गौरीशंकर दास जी महाराज (राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद) ने शिरकत की। बॉलीवुड के सितारें त्रिशा खान (भोजपुरी अभिनेत्री), सत्येंद्र चौहान (भोजपुरी अभिनेता), खुशी ठाकुर, टीना घई, शियाना राहिल सन्सरा, महेश ठाकुर, काजल वशिष्ट सहित देश की टॉप मॉडल्स और एलाक्शी गुप्ता व राजनीति जगत से दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, कुमार अशोक पाण्डेय, हर्षित पाण्डेय, न्यायधीश नवीन कुमार कुमावत (जिंद, हरियाणा) व एस्ट्रोलॉज़र दिनेश मकवाना भी उपस्थित रहे। 



एबी मोटोस इलैक्ट्रिक व्हीकल की विषेशताएं:-

एबी मोटोस कम्पनी सभी इलैक्ट्रिक व्हीकल्स भारत में निर्माण कर रही है। गैर प्रदूषित, 5 पैसे प्रति किलोमीटर की एवरेज, बैट्री की 3 साल की वॉरंटी के साथ, रिवर्स गेयर, क्रुच कंट्रोल, डबल डिस्क ब्रेक, बेस्ट टायर क्वालिटी 3 साल वॉरंटी के साथ, मेनटेंस फ्री, एलॉय व्हील्स सहित कई नई तकनीकों के साथ अपने व्हीकल्स लॉन्च कर रही है। एबी मोटोस इलैक्ट्रिक व्हीकल ने दिव्यांगो के लिए स्पेशल व्हीकल, स्कूटर, ई-रिक्शा, बाईक और अन्य मॉडल भी लॉन्च किये हैं। 


लॉन्चिंग के इस अवसर पर एबी मोटोस कम्पनी के चेयरमैन डॉ अभय बंसल, डायरेक्टर सार्थक बंसल, लीगल एडवाईज़र रिषभ जैन सहित पूरी टीम ने अपना भरपूर योगदान दिया। सभी गणमान्य अतिथियों ने एबी मोटोस इलैक्ट्रिक व्हीकल्स की भरपूर सराहना की। इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। 


एबी मोटोस कम्पनी के चेयरमेन डॉ अभय बंसल ने कहा कि ग्रेंड लॉन्चिंग में उपस्थित सभी अतिथियों ने अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होनें इलैक्ट्रिक व्हीकल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल नीति के तहत ही इन इलैक्ट्रिक व्हीकल्स का निर्माण भारत में किया गया है। 

डायरेक्टर सार्थक बंसल ने कहा कि इन व्हीकल्स को लॉन्च करने का मकसद प्रदूषण मुक्त नए भारत के निर्माण में योगदान देना है। कम्पनी के लीगल एवाईज़र रिषभ जैन ने कहा कि यह व्हीकल दिल्ली में प्री-लॉन्चिंग व लखनऊ में ग्रेंड लॉन्चिंग के बाद पूरे भारत में एबी मोटोस की इलैक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...