Skip to main content

सहारा हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने किया सफलतम परिक्षण

 


सहारा हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ0 गौतम स्वरूप ने एक 73 वर्षीय महिला जिसके हृदय की तीनों कोरोनरी आर्टी 90 प्रतिशत बन्द थी एवं साथ में उसकी हार्ट की पम्पिंग क्षमता केवल 30 प्रतिशत थी, उसकी चुनौतीपूर्ण एंजियोप्लास्टी एक मेकैनिकल हार्ट पम्प जिसको इम्पला’ कहत हैं, सफलतापूर्वक की है। यह उत्तर प्रदेश के किसी भी अस्पताल का पहला चुनौतीपूर्ण केस है। . -डॉ गौतम स्वरूप ने बताया कि 73 वर्षीय महिला जो कि कुशीनगर की रहने वाली थी और जो पहले से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर एवं किडनी की मरीज थी उनको हृदय की दवाइयां लेने के बावजूद थोड़ा भी चलने पर सीने में दर्द हो जाता था



एवं सांस फूलने लगती थी। इसके लिए उन्होंने बहुत सारे चिकित्सकों से संपर्क किया। बाद में पता चला कि उनकी हृदय का पम्प भी कमजोर हो गया हैं, जो सिर्फ 30% ही रह गया है। समस्या बढ़ने के साथ उन्होंने सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर गौतम स्वरूप से संपर्क किया तो उन्होंने एंजियोग्राफी की सलाह दी। एंजियोग्राफी के उपरांत डॉक्टर इस निष्कर्ष पर पहुंचे की इस तरीके की नसों में बायपास सर्जरी बेहतर विकल्प है, परंतु अधिक उम्र एवं कमजार हृदय की वजह से मरीज ने बायपास सर्जरी कराने से मना कर दिया। अब केवल एंजियोप्लास्टी से उपचार एकमात्र विकल्प था इस प्रकार के मरीजों की एंजियोप्लास्टी जिसमें हृदय कमजोर होता है बहुत ही । हाई रिस्क एंजियोप्लास्टी होती है। चिकित्सा विज्ञान की नई तकनीक जिसको इम्पेला हार्ट पम्प कहते हैं, डॉ गौतम स्वरूप ने उसको लगाकर सफलतापूर्वक इस एंजियोप्लास्टी को अंजाम दिया। इम्पेला एक प्रकार का वाह हृदय पंप है जो कि दुनिया का सबसे छोटा हृदय पंप है, एंजियोप्लास्टी से पहले इसको हृदय के मेन पंपिंग चेंबर जिसको लेफ्ट वेंट्रिकल कहते हैं, उसमें इसको इंप्लांट कर दिया जाता है, जिससे यह हृदय की पम्प करने की क्षमता को 25 – 5 लीटर तक बढ़ा देता है। जिससे एंजियोप्लास्टी करने के दौरान हृदय को मजबूती मिल जाती है और जटिल से जटिल एंजियोप्लास्टी भी आसानी से की जा सकती है सफल प्रक्रिया के बाद डॉक्टर इसको बाहर निकाल लेते हैं। इम्पेला हार्ट पम्प ऐसे मरीजों के लिए भी वरदान है जिनका हृदय अचानक आने वाले हार्ट अटैक (कार्डियोजेनिक शॉक) से कमजोर हो जाता है एवं हृदय के कम खून फेंकने से लोगों की मृत्यु हो जाती है। इम्पेला हार्ट पम्प ऐसे मरीजों की पंपिंग क्षमता को बढ़ाकर हृदय को रिकवर करने और सुरक्षित एंजियोप्लास्टी करने में मदद करता है। डॉ गौतम स्वरूप ने बताया कि उक्त महिला की कोरोनरी आर्टरी बहुत ही सख्त थी उसमें कैल्शियम जमा होने से उसमें रोटेशनल एथरेक्टोमी करके इंट्रावैस्कुलर लिथोट्रिप्सी की गई | कैल्शियम हटने के बाद उसमें स्टंट डाला गया है। इस प्रकार केवल एक से 1 से 1.5 घंटे में यह ऐतिहासिक एंजियोप्लास्टी पूरी कर ली गयी।


 

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...