Skip to main content

राजधानी लखनऊ नंद बाबा पुरस्कार वर्ष 2019-20 का वितरण समारोह संपन्न हुआ समापन

 


आज दिनांक 24 दिसंबर को पशुपालन निदेशालय के सभागार में नंदबाबा पुरस्कार वर्ष 2019-20 का वितरण श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी माननीय मंत्री दुग्ध विकास द्वारा किया गयाl यह पुरस्कार तीन स्तरों पर प्रदान किया जाता है पहला विकास खंड दूसरा जनपद एवं तीसरा राज्य स्तरीय पुरस्कार । यह पुरस्कार ऐसे दूध उत्पादक को प्रदान किया जाता है जो भारतीय गोवंश से उत्पादित सर्वाधिक दूध जनपद में कार्यरत पंजीकृत दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के माध्यम से अपने दुग्ध संघ को दिया जाता है l. पुरस्कार के रूप में विकास खंड स्तर के विजेता को रुपया 5100, जनपद स्तर के विजेता को रुपया 21,000 एवं राज्य स्तर के विजेता को रुपया 51,000 रुपए की धनराशि के साथ नंद बाबा के साथ दूध पीते हुए बछड़े की पीतल की मूर्ति प्रतीक चिन्ह के रूप में तथा प्रमाण पत्र दिया जाता है। यह पुरस्कार योगी आदित्यनाथ जी की सरकार आने पर वर्ष 2017-18 के गोकुल पुरस्कार वितरण के समय दिनांक 6 अगस्त 2018 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में भारतीय गोवंश की संख्या बढ़ाने दुग्ध उत्पादन में वृद्धि लाने , दुग्ध उत्पादक कृषकों को आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से किया जाता हैl 


राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता श्री रामविलास वर्मा दुग्ध संघ अयोध्या के जनपद बाराबंकी की दुग्ध समिति लखौरा के रहने वाले हैं जिन्होंने वर्ष 2019-20 में भारतीय गोवंश में उत्पादित कुल 1 4494 किलोग्राम दूध अपनी समिति को आपूर्ति किए हैं इसके साथ ही 44 जिला स्तरीय नंदबाबा पुरस्कारों में लखनऊ से 06 मुरादाबाद 5 कानपुर 4 मेरठ 4 फिरोजाबाद 3 गोरखपुर 3 अलीगढ़ 2, बस्ती 2 झांसी 2 विंध्याचल 2 मथुरा 1 बरेली 1 प्रयागराज 1 वाराणसी 1 देवीपाटन 1 एवं मुजफ्फरनगर 1 के विजेता सम्मिलित हैं ।



इस प्रकार 128 नंदबाबा पुरस्कार विजेताओं को कुल 29-99 लाख रुपए का पुरस्कार धनराशि के साथ प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

उक्त अवसर पर श्री जयप्रकाश निषाद राज्यमंत्री दुग्ध विकास के साथ श्री सुधीर कुमार गर्ग प्रमुख सचिव दुग्ध विकास ,श्री शशि भूषण लाल सुशील दुग्ध आयुक्त ,श्री कुणाल सिल्कू प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ , श्री रवि शंकर गुप्ता विशेष सचिव दुग्ध विकास के साथ दुग्ध संघ 



 के निर्वाचित अध्यक्ष गण प्रधान प्रबंधक एवं पीसीडीएफ के संघों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...