Skip to main content

राजधानी लखनऊ में सोनी टीवी के ‘कामना – होगा ख्वाहिशों और उसूलों का आमना सामना’ के कलाकार मानव और आकांक्षा पहुंचे शो का प्रोमोशन करने

लखनऊ, भारतीय समाज में बड़ी शिद्दत के साथ यह बात मानी जाती है कि जितनी लंबी चादर उतने लंबे पैर। आसान शब्दों में कहें तो अपनी क्षमता के अनुसार जिंदगी जीना। लेकिन क्या आपको एक आलीशान जिंदगी जीने की चाहत नहीं करनी चाहिए? क्या मिडिल क्लास के संस्कारों और कभी खत्म ना होने वाली इच्छाओं के बीच एक सही संतुलन बना पाना मुमकिन है? मध्यमवर्ग की इसी दुविधा, जिसमें समाज की ऊंच-नीच के कारण बहुत-से सपने कैद होकर रह जाते हैं, को बखूबी दर्शाता है सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो कामना – होगा ख्वाहिशों और उसूलों का आमना सामना। शो की शुरुआत के एक हफ्ते में ही जिंदगी की झलक दिखाता यह ड्रामा अपनी दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है।‌ यह शो दर्शकों को एक मध्यमवर्गीय दंपति – मानव और आकांक्षा के सफर पर ले जाता है, जिनकी सोच एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। इस शो की दिलचस्प कहानी की झलक दिखाने के लिए एक्टर्स चांदनी शर्मा (आकांक्षा) और अभिषेक रावत (मानव) आज नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने इस शो के कॉन्सेप्ट के बारे में बताया और इस शहर की समृद्ध संस्कृति का अनुभव किया। कॉकक्रो एंड शाइका एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो का प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर किया जा रहा है।
कामना, बाजपाई परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है जो किसी भी अन्य मध्यमवर्गीय भारतीय परिवार की तरह ही है। मानव एक ईमानदार सरकारी अधिकारी है और एक प्यार करने वाला पारिवारिक पुरुष है। वो अपने सिद्धांतों पर एक ईमानदार जिंदगी जीने में यकीन रखता है। दूसरी ओर, आकांक्षा एक समर्पित पत्नी और अपने बेटे यथार्थ का ख्याल रखने वाली एक मां है। लेकिन अपने नाम की तरह वो बड़े सपने और बड़ी हसरतें रखती है। वो अपनी मध्यमवर्गीय जिंदगी से आगे निकलकर ऐशो-आराम से जीना चाहती है। मानव और आकांक्षा के इस सफर के जरिए ‘कामना – होगा ख्वाहिशों और उसूलों का आमना-सामना’ सभी को ये सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या पैसा खुशी खरीद सकता है? क्या प्यार एक खुशहाल जिंदगी जीने के लिए काफी है? क्या होगा जब आकांक्षा के अरमान, मानव के सिद्धांतों से टकराएंगे? अभिषेक रावत – मानव के रोल में “कामना एक ऐसा शो है जो हर दर्शक से जुड़ेगा, क्योंकि इसकी कहानी और इसके किरदार बड़े सच्चे हैं। यह एक आम आदमी की कहानी है और इसी वजह से मैं इस शो के प्रति आकर्षित हुआ। इस शो की खूबसूरती इसके किरदारों में है, जो अलग-अलग सोच रखते हैं लेकिन एक परिवार के रूप में वास्तविक स्थितियों का सामना करते हैं। मानव का किरदार निभाना बेहद खुशनुमा एहसास है। मुझे इस बात की खुशी है कि इस शो के निर्माताओं ने मानव के किरदार को साकार करने के लिए मुझ पर विश्वास जताया। मुझे यकीन है कि दर्शक तुरंत इस किरदार से जुड़ जाएंगे। इस शहर में आकर मेरी ढेर सारी यादें ताजा हो गई क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी के सबसे बढ़िया दिन यहां गुजारे हैं। यह शहर मेरा घर है और अपने नए शो को प्रमोट करने के लिए यहां आकर मैं बेहद खुश हूं। मैं यहां अपने पसंदीदा व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।” चांदनी शर्मा – आकांक्षा के रोल में “यह मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला, जो साफ बात करती है और पक्के इरादे रखती है। ये किरदार आज की पीढ़ी से जुड़ता है, जो सपने देखने की हिम्मत करती है, और ये मानती है कि एक आरामदायक जिंदगी जीने की चाहत रखने में कोई बुराई नहीं है। मैं अपने किरदार आकांक्षा की सोच को समझती हूं क्योंकि हम कई मामलों में एक जैसे हैं। आकांक्षा एक ऐसी महिला है जो बहुत-सी चीजें करना चाहती है, लेकिन अपने पति के मध्यमवर्गीय मूल्यों के चलते अक्सर पीछे हट जाती है। यह वास्तविक लोगों की कहानी है और मुझे यकीन है कि दर्शकों ने भी अपनी जिंदगी में कहीं ना कहीं इस तरह की उलझन का सामना किया होगा। मैं पहली बार लखनऊ आई हूं और मैं कहना चाहूंगी कि इस शहर के माहौल में बड़ा अपनापन है। मुझे उम्मीद है कि मैं यहां के रॉयल कैफे की मशहूर बास्केट चाट का लुत्फ उठाऊंगी और लखनवी चिकन कुर्तियों की शॉपिंग करूंगी।”

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...