Skip to main content

सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी 5जी स्मार्टफोन पर 12-बैंड तक सपोर्ट के साथ मजबूत किया अपना 5जी का वादा; गैलेक्सी 5जी अभियान की शुरुआत

भारत के सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने 5जी अभियान की घोषणा के साथ ही इस त्योहारी सीजन के लिए 5जी उत्पादों के अपने विशाल पोर्टफोलियो के साथ भारत में 5जी के अपने वादे को और मजबूत किया है। गैलेक्सी 5जी स्मार्टफोन का यह नवीनतम लाइन-अप इनोवेशन की ताकत को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी एफ42 5जी सैमसंग.कॉम, Flipkart और चुनिंदा रिटेलस्टोर्स पर 20999 रुपये में उपलब्ध है। सैमसंग इंडिया के मोबाइल मार्केटिंग प्रमुख और सीनियर डायरेक्टर आदित्य बब्बर ने कहा, “सार्थक आविष्कारों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाना सैमसंग की विरासत रही है और हाल ही में लॉन्च गैलेक्सी 5जी स्मार्टफोन हमारे उपभोक्ताओं के लिए अनंत संभावनाओं का द्वार खोल कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार रहने में मदद करेंगे। हाल ही में लॉन्च गैलेक्सी ए52एस 5जी, गैलेक्सी एम52 5जी और गैलेक्सी एफ42 5जी सार्थक तकनीक और उत्पादों के प्रति सैमसंग की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं जो #कामका 5G स्मार्टफोन के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे। हमारा सपना है कि जब भी भारत में 5जी के व्यावसायिक इस्तेमाल की अनुमति मिले, तो हमारे उपभोक्ता सबसे पहले उसका लाभ उठाने वालों में शामिल हों ताकि वे सुपरफास्ट स्पीड, नगण्य लैटेंसी और आसान प्रसारण का अनुभव ले सकें।” गैलेक्सी5जी सैमसंग ने 2009 के बाद से ही 5जी टेक्नोलॉजी के विकास की अगुवाई की है और 5जी टेक्नोलॉजी के मानकीकरण में अग्रणी भूमिका निभाई है। वर्ष 2019 में दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10 लॉन्च करने के बाद से वैश्विक स्तर पर सैमसंग के पास 5जी उपकरणों का सबसे व्यापक पोर्टफोलियो है और यह चिपसेट, रेडियो और कोर सहित तमाम एंड-टू-एंट 5जी सॉल्यूशंस की सफलतापूर्वक डिलीवरी करने में सबसे आगे रही है। भारत में 5जी का व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू होने से पहले ही सैमसंग ने 12 5जी बैंड -एन1, एन3, एन5, एन7, एन8, एन20, एन28, एन38, एन40, एन41, एन 66 और एन 78 को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन पेश कर इस बात की पूरी तैयारी कर ली है कि हमारेउपभोक्ता भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार हों। गैलेक्सी 5जी के साथ हमारे यूजर्स को 5जी कनेक्टिविटी की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित होगी और चाहे भारत में 5जी बैंड कोई भी हो, उन्हें पूरे देश में किसी भी 5जी नेटवर्क पर निर्बाध पहुंच मिल सकेगी। 5जी के सहज सपोर्ट से बिजली की गति से डाउनलोड करने, साझा करने और कंटेंट का प्रसारण करने में मदद मिलेगी। सैमसंग 3 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम को नियमति अपडेट करने का भी वादा कर रही है ताकि आप सक्षमता की दौड़ में बाकियों से मीलों आगे रहें।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...