Skip to main content

नया खतरा: अमेरिका की तरह भारत में भी मिला डेल्टा प्लस जैसा एवाई.2 म्यूटेशन

अमेरिका और ब्रिटेन की तरह भारत में भी डेल्टा वैरिएंट के और भी म्यूटेशन मिल चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार पिछले 20 दिन से इस मामले में चुप्पी साधे है। अब वैज्ञानिकों ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि भारत में डेल्टा प्लस की तरह एवाई .2 म्यूटेशन के मामले भी सामने आ रहे हैं। यह म्यूटेशन भी डेल्टा वैरिएंट में हुआ है। अभी तक अमेरिका में सबसे ज्यादा एवाई.2 के मामले सामने आए हैं । भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी दी है कि देश में अब तक पांच से अधिक मरीजों में एवाई.2 म्यूटेशन का पता चला है। ये मामले राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र में मिले थे। दरअसल पिछले साल अक्तूबर माह में कोरोना वायरस का डबल म्यूटेशन महाराष्ट्र में मिला था। इसके चंद महीने बाद फिर से म्यूटेशन हुआ है फिर डेल्टा व कापा वैरिएंट सामने आया। डेल्टा में भी दो म्यूटेशन हुए और उनमें डेल्टा प्लस और एवाई.2 म्यूटेशन सामने आया। दोनों ही म्यूटेशन अब भारत में मिल चुके हैं। पुणे स्थित एनआईवी की डॉ. प्रज्ञा यादव ने बताया कि डेल्टा प्लस और एवाई.2 दोनों ही म्यूटेशन भारत में मिल चुके हैं। यह दोनों ही म्यूटेशन काफी गंभीर हैं और इनके असर के बारे में बहुत जानकारी अभी नहीं है। आशंका यहां तक है कि देश में अगर तीसरी लहर आती है तो उसमें इन म्यूटेशन की एक बड़ी भूमिका हो सकती है। डेल्टा का तीसरा एक और म्यूटेशन मिला डेल्टा में अब तीसरा एक और म्यूटेशन सामने आया है। यह बीते 23 जून को दर्ज किया गया है, लेकिन भारत में अभी तक इसकी मौजूदगी नहीं है। अमेरिका और ब्रिटेन के कुछ राज्यों में जीनोम सीक्वेसिंग के जरिए एवाई.3 म्यूटेशन की पुष्टि हुई है
पहले डेल्टा प्लस पर भी नहीं दी थी सूचना मंत्रालय ने डेल्टा प्लस के आठ से अधिक मामले सामने आने के बाद भी कई दिन तक जानकारी नहीं दी थी। उस दौरान प्रेस कान्फ्रेंस में मंत्रालय ने डेल्टा प्लस के मामले मिलने से इंकार कर दिया था, लेकिन अगले सप्ताह की कान्फ्रेंस में 49 मामले मिलने की पुष्टि की। शाम को स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इसे गंभीर वैरिएंट नहीं माना लेकिन रात तक बयान जारी करते हुए डेल्टा प्लस को गंभीर श्रेणी में रखने की घोषणा की थी। महाराष्ट्र, राजस्थान व कर्नाटक में मिले एवाई.2 के मामले अभी तक जीआईएसआईडी प्लेटफॉर्म पर एवाई.2 वैरिएंट 250 से अधिक सैंपल में मिल चुका है। इनमें सर्वाधिक 239 सैंपल की जानकारी अमेरिकी राज्यों से दी गई है। जीआईएसआईडी प्लेटफॉर्म वैश्विक स्तर पर सभी देशों ने मिलकर तैयार किया है। जहां हर देश नए म्यूटेशन के बारे में सैंपल सहित पूरी जानकारी देता है। भारत से अभी तक यहां चार ऐसे केस की जानकारी दी गई है जिनमें एवाई.2 वैरिएंट मिला है। यह चारों मामले 2 से 21 मई के बीच सामने आए हैं । ये केस राजस्थान, महाराष्ट्र व कर्नाटक से जुड़े हुए हैं।
अब तक 12 से अधिक राज्यों में मिला डेल्टा प्लस स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक उत्तर प्रदेश और बिहार में डेल्टा प्लस के मामले नहीं मिले थे लेकिन पिछले सप्ताह ही यहां के मरीजों में इसकी मौजूदगी पता चली है। अब तक 80 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जबकि डेल्टा प्लस प्रभावित राज्यों की संख्या बढ़कर 14 हो चुकी है। पिछले सप्ताह प्रेस कान्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने देश में डेल्टा प्लस के कुल 56 मामले होने के साथ साथ 12 राज्यों में इसकी मौजूदगी की पुष्टि की थी। बी.1 वैरिएंट की तुलना में बीटा और डेल्टा से ज्यादा नुकसान जब कोविड संक्रमण से स्वस्थ्य हुए व्यक्तियों में एंटीबॉडी की जांच की गई तो पता चला कि बी.1 वैरिएंट से संक्रमित व्यक्तियों में एंटीबॉडी 97.8 फीसदी थीं। जबकि 29.6 फीसदी बीटा और डेल्टा वैरिएंट की वजह से 21.2 फीसदी एंटीबॉडी ही पाई गईं। वैक्सीन और रिकवर व्यक्तियों पर अलग अलग परिणाम निकालने के बाद वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि बी.1 वैरिएंट की तुलना में बीटा और डेल्टा ज्यादा नुकसान दे रहा है। यह एंटीबॉडी पर सीधे हमला कर रहे हैं, जिसके चलते कोवाक्सिन का असर भी कम हो रहा है। अध्ययन के दौरान बीटा और डेल्टा वैरिएंट की वजह से कोवाक्सिन का असर दो से तीन फीसदी गुना तक कम मिला है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...