Skip to main content

एक्सक्लूसिव : पूर्वी यमुना नहर सूखी, 15 दिन से नहीं पानी, पांच जिलों के एक लाख किसानों की फसल पर संकट



एक्सक्लूसिव : पूर्वी यमुना नहर सूखी, 15 दिन से नहीं पानी, पांच जिलों के एक लाख किसानों की फसल पर संकट

बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और गाजियाबाद क्षेत्र में बहने वाली पूर्वी यमुना नहर और इससे जुडे़ रजबहों और माइनरों में 15 दिन से पानी नहीं है। इस कारण इन पांच जिलों के करीब एक लाख किसानों की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहा है। करीब चार हजार किसानों की फसल तो सूख कर बर्बाद भी हो चुकी है। किसान लगातार जनप्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग के अधिकारी की चौखट के चक्कर लगा रहे है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका है।

यहां से गुजरती है पूर्वी यमुना नहर

सिंचाई विभाग के अफसरों के अनुसार हथनीकुंड बैराज से दो नहर निकलती हैं। एक पश्चिमी यमुना नहर है, जो हरियाणा से होकर जाती है और सीलमपुर दिल्ली होते हुए यमुना नदी में गिर जाती है। दूसरी पूर्वी यमुना नहर है। इसमें देवबंद ब्रांच से पुरकाजी में भी गंगनहर का पानी छोड़ा जाता है।

यह सहारनपुर, शामली, बागपत, खेकड़ा होते हुए गाजियाबाद में निकलकर दिल्ली में सीलमपुर पहुंचती है। इसके बाद यमुना में गिर जाती है। इसके अतिरिक्त पूर्वी यमुना नहर मुजफ्फरनगर के कल्लरपुर-लोई-लालूखेड़ी माइनर में भी इसी नहर से पानी आता है। इस माइनर से मुजफ्फरनगर जनपद के करीब 50 गांवों के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं।

पूर्वी यमुना नहर से जुड़े किसान

जनपद किसान

बागपत 16000

शामली 21500

सहारनपुर 36000

मुजफ्फरनगर 17000

गाजियाबाद 10500

कुल 101000

पानी छुड़वाने का प्रयास किया जा रहा

देवबंद ब्रांच से पूर्वी यमुना नहर में पानी आता है। इस समय गंगा से भी इन जिलों को पर्याप्त मात्रा में पानी देने की स्थिति नहीं है, फिर भी जल्द नहर में पानी छुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है। – हृदय शंकर तिवारी, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग।

मुआवजा देने का प्रावधान नहीं

सिंचाई विभाग में फसल बर्बादी के मुआवजा का प्रावधान नहीं है। केवल बाढ़ आने की स्थिति में जिला स्तरीय अधिकारी की जांच के बाद मुआवजा दिया जाता है। ऐसे में इन पांच जिलों के तकरीबन दो हजार से अधिक किसान ऐसे हैं, जो कई वर्षों से मुआवजे की आस में चक्कर काट रहे हैं।

अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रधान का कहना है कि हर साल पूर्वी यमुना नहर में पानी न आने से किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। कई बार डीएम, सिंचाई विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जाती है। इसके बावजूद नतीजा शून्य रहता है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नहर में पानी नहीं आया तो सिंचाई विभाग कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।

रालोद खोलेगा मोर्चा

रालोद नेता और पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक का कहना है कि भाजपा शासन में किसान दुखी है। कई सालों से गन्ने के दाम नहीं बढ़े हैं। क्षेत्र की चीनी मिलें किसानों के करोड़ों रुपये दबाए बैठी हैं। फसलों पर संकट मंडरा रहा है। रालोद जल्द ही इस मुद्दे पर सिंचाई विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।

किसानों की दुर्दशा के लिए सरकार जिम्मेदार

कांग्रेस नेता सत्यपाल पंवार ने भी किसानों की दुर्दशा पर चिंता जताई। इसके लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि कांग्रेस जल्द ही इस समस्या को लेकर सिंचाई विभाग के अफसरों का घेराव करेगी।

अधिकारियों पर डालेंगे दबाव

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर का कहना है कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। जल्द ही सिंचाई विभाग के आला अफसरों से वार्ता कर नहर में पानी छुड़वाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...