Skip to main content

चंडीगढ़: कोरोना पॉजिटिव महान धावक मिल्खा सिंह की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई में किया गया भर्ती

 




कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पद्मश्री मिल्खा सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुवार को पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल हालत स्थिर है। सुबह से ही मिल्खा सिंह को बुखार के साथ बेचैनी महसूस हो रही थी। 

दोपहर में घबराहट भी बढ़ गई। शरीर में कंपकंपी महसूस होने पर उन्होंने परिजनों से अस्पताल ले चलने को कहा। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया। मिल्खा सिंह की 19 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 24 मई को उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। 30 मई को परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और घर पर ही इलाज चल रहा था।



कोरोना से ट्राइसिटी में चार की मौत, 366 संक्रमित

ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में गुरुवार को कोरोना से जहां चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 366 नए संक्रमित मिले। मृतकों में एक चंडीगढ़ और 3 मरीज मोहाली के रहने वाले थे। पंचकूला में एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 111, मोहाली के 191 और पंचकूला के 64 मरीज शामिल हैं। 

चंडीगढ़ में जिस मरीज की मौत की पुष्टि की गई, उसकी पहचान धनास निवासी 55 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई, जिन्होंने जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण नियंत्रण में आने के बावजूद लोगों को अभी बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। वहीं जल्द से जल्द टीकाकरण भी करवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि जिस तीसरी लहर के आने की आशंका जताई जा रही है उससे बचाव में टीकाकरण का अहम रोल होगा।  

स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 2775 लोगों की कोरोना जांच की। जिनमें से 37 की रिपोर्ट आना बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 1135 रह गई है जबकि अब तक 762 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को मनीमाजरा में सबसे ज्यादा 20 संक्रमित मरीज मिले। इसके अलावा धनास में 7, मौलीजागरां व रामदरबार में 4-4, सेक्टर 26 में 5, सेक्टर 22 में 5, सेक्टर 31 में 5 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं एकांतवास से 226 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...