Skip to main content

खुशखबरी: 53 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 28 जिलों ने जारी किया विज्ञापन

 


उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 28 जिलों ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में तीनों श्रेणी के लगभग 53 हजार पदों पर भर्ती होनी है। तीन जुलाई तक सभी जिलों को विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले 10-12 साल से आंगनबाड़ी व सहायिकाओं के पदों पर भर्ती नहीं हो पाई है। इससे प्रदेश के सभी जिलों में तीनों श्रेणी के लगभग 53 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। राज्य सरकार ने चुनावी साल को देखते हुए सभी जिलों में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती करने का निर्देश दिया था
इसके मद्देनजर बाल विकास विभाग ने 29 जनवरी को ही भर्ती की प्रक्रिया का निर्धारण करते हुए चयन समिति का गठन कर दिया था। साथ ही सभी जिलों को आनलाइन आवेदन के लिए प्रारूप भी उपलब्ध कराए गए थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी।
रिक्त पदों के मुताबिक विज्ञापन जारी करने का दिया था आदेश
आईसीडीएस निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी जिलों को अपने-अपने जिलों की परियोजनाओं पर रिक्त पदों के मुताबिक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने को कहा था। इसी कड़ी में जिले के स्तर विज्ञापन जारी होने लगे हैं। विज्ञापन जारी करने के 45 दिन के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को अपने-अपने जिलों का विज्ञापन को देखना होगा। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न जिलों के लिए एक ही कॉमन अप्लीकेशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।
जिलों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की रिक्तियों के लिए आवेदन करने लिए संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) द्वारा अलग-अलग जारी किए जा रहे हैं। इसलिए सभी जिलों में आवेदन की अंतिम तारीख भी अलग-अलग है। भर्ती से संबंधित सभी जानकारी बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की वेबसाइट balvikasup.gov.in पर उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...