Skip to main content

Coronavirus India : देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 33 लाख के पार पहुंची, हरियाणा, ओडिशा ने लगाया लॉकडाउन

 


देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण रविवार को 3,689 और मरीजों की जान चली गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 33 लाख के पार पहुंच गई है। मरीजों के लिए अस्पताल में बिस्तरों, दवाओं और ऑक्सीजन की गंभीर कमी के बीच बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने की कोशिश में कुछ अन्य राज्यों की तरह हरियाणा और ओडिशा ने भी लॉकडाउन लगा दिया है।


हरियाणा में सात दिन का लॉकडाउन


हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को ट्वीट किया, ''तीन मई से पूरे राज्य में सात दिन का लॉकडाउन लागू किया जाएगा।'' इससे पहले राज्य के नौ जिलों में शुक्रवार को सप्ताहांत कर्फ्यू लागू किया गया था। वहीं ओडिशा के मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से जारी एक वीडियो संदेश में कहा गया कि पूरे राज्य में 14 दिनों के लिये पांच मई से 19 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।



देशभर में मुफ्त वैक्सीनेशन शुरू करने की मांग


वहीं देश में सोनिया गांधी, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, शरद पवार, महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी समेत 13 विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र से देश भर में व्यापक पैमाने पर मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू करने का अनुरोध किया। एक संयुक्त बयान में उन्होंने केंद्र का आह्वान किया कि वह सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में निर्बाध ऑक्सिजन सप्लाई सुनिश्चित करे क्योंकि वे मरीजों के बढ़ते बोझ का प्रबंधन कर रहे हैं।


पीएम मोदी ने उपायों की समीक्षा


कोविड-19 की स्थिति के प्रभावी प्रबंधन के लिये मानव संसाधन बढ़ाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न उपायों की समीक्षा की और कई संभावित कदमों पर चर्चा की गई जिसमें चिकित्सा व नर्सिंग कोर्स पास कर चुके छात्रों को महामारी में ड्यूटी करने के लिये प्रोत्साहित करना भी शामिल था। वहीं अंतरराष्ट्रीय सहायता का पहुंचना भी लगातार जारी हैं। फ्रांस, ताईवान, उज्बेकिस्तान और बेल्जियम की तरफ से भेजे गए ऑक्सीजन संयंत्र समेत अन्य चिकित्सीय आपूर्ति यहां पहुंचीं।


15.68 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत एक मई को 18 से 44 आयु वर्ग के कुल 86,023 लाभार्थियों को 11 राज्यों में कोविड टीके की खुराकें दी गई हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शनिवार से शुरुआत के बाद देश में अब तक दिए कोविड-19 टीकों की खुराकें 15.68 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।


बंगाल और तमिलनाडु में अब तक से सबसे अधिक केस


देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,15,542 हो गई है। वहीं 3,92,488 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,95,57,457 हो गए हैं। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रविवार को उनके अब तक के सर्वाधिक मामले दर्ज किये गए।


दिल्ली में भी एक सप्ताह का बढ़ा है लॉकडाउन


आदेश में कहा गया है, “ पांच मई (बुधवार) 2021 की सुबह पांच बजे से 19 मई (बुधवार) 2021 तक पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा।” स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के 8015 नए मामले सामने आए हैं जबकि 14 और मरीजों की जान गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थिति गंभीर बनी हुई है जहां मुख्यमंत्री ने तीन मई को खत्म होने वाले लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिये बढ़ा दिया है।


दूसरी ऑक्सिजन एक्सप्रेस दिल्ली पहुंची


अदालत के दखल और दिल्ली सरकार व केंद्र के आश्वासनों के बावजूद कुछ अस्पतालों का कहना है कि ऑक्सिजन के लिये जंग अब उनके लिये “रोज की जद्दोजहद” हो गई है। रेल मंत्रालय ने कहा कि रविवार को 120 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन लेकर दूसरी ‘ऑक्सिजन एक्सप्रेस’ दिल्ली पहुंची जबकि ओडिशा के अंगुल से तीसरी ट्रेन भी दिल्ली के लिये रवाना हो चुकी है।


ऑक्सिजन की उपलब्धता से जुड़ी स्थिति पर नाराजगी


कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सिजन की उपलब्धता से जुड़ी स्थिति पर नाराजगी जताई और शहर में चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए यहां हुई उच्च स्तरीय बैठक में गौबा ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर उसे आवंटित ऑक्सीजन का उठान करने की कोशिश करे।


दिल्ली में संक्रमण दर 28.33 परसेंट


दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में बिस्तरों, दवाओं, मेडिकल ऑक्सिजन की कमी को दूर करने के साथ ही श्मशान घाटों और कब्रिस्तान की क्षमताओं को बढ़ाने को लेकर संबंधित विभागों से कार्य योजना पेश करने को कहा है। शहर में रविवार को कोविड-19 से 407 मरीजों की मौत हो गई जबकि 20,000 से ज्यादा नए मामले भी सामने आए। दिल्ली में संक्रमण दर 28.33 परसेंट हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...