Skip to main content

पीएम के जन्मदिन से लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होंगी क्लास, निकाला जाएगा भर्तियों के लिए विज्ञापन

 



शिक्षा का अर्थ मनुष्य की आंतरिक शक्तियों को बाहर की तरफ आने के लिए प्रेरित करना है। इसी शिक्षा व्यवस्था को पुनर्जीवित एवं पुर्नस्थापित करने के उद्देश्य से ढ़ाई साल, ढ़ाई लाख जमीनी स्तर पर लोगों ने काम किया, तब‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 को केंद्र सरकार ने मंज़ूरी दी है। यह कहना था राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल का। मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की 6 नई डिजिटल सेवाओं के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों से प्राप्त अंकों य क्रेडिट को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के लिये एक ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट दिया जाएगा। उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिये एक एकल निकाय के रूप में भारत उच्च शिक्षा आयोग का तथा वैश्विक मानकों के ‘बहुविषयक शिक्षा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय’ की स्थापना , शिक्षा, मूल्यांकन योजनाओं के निर्माण और प्रशासनिक क्षेत्र में तकनीकी के प्रयोग पर विचारों के स्वतंत्र आदान-प्रदान के लिए ‘राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच की स्थापना की जाएगी।


 

6 नई डिजिटल सुविधाओं का हुआ शुभारंभ:- स्लेट: स्ट्रैटेजिक लर्निंग एप्लीकेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेटिव एजुकेशन-सिम्स: स्टूडेंट इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम, -ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल, इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम -इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी संकाय में कंप्यूटर सेंटर-UnLOC : लखनऊ विश्वविद्यालय ऑनलाइन काउंसलिंग।


 सभी 6 नए पोर्टलों को विवि ने स्वयं डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्लेट सहित सभी पोर्टल के कॉपीराइट के साथ-साथ इसके लोगो के ट्रेडमार्क की प्रक्रिया जारी है।





पीएम के जन्मदिन से शुरू होंगी क्लास


वीसी ने बताया कि विवि के शिक्षक 17 सितंबर, 2020 को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्लेट पर अपनी कक्षाएं शुरू करेंगे। उन्होंने विवि में शिक्षकों की भर्ती के महत्व पर जोर दिया और नए भर्ती पोर्टल के बारे में बताया कि दुनिया भर के उम्मीदवार बिना किसी समस्या के विश्वविद्यालय में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। बॉक्स17 सितंबर से शुरू होंगी भर्तीउन्होंने यह भी घोषणा की कि विश्वविद्यालय में भर्तियों के लिए अगला विज्ञापन 17 सितंबर, 2020 को प्रकाशित किया जाएगा। बॉक्सवीसी ने कहा कि 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिवस पर विवि का कंप्यूटर केंद्र सार्वजनिक उपयोग के लिए खोला जाएगा। प्रो राय ने एक नए ऑनलाइन ऑफ-कैंपस काउंसलिंग पोर्टल (UnLOC) के बारे में बताया कि यह न केवल एक महत्वपूर्ण पोर्टल है जो छात्रों को घर बैठे काउंसलिंग के लिए नामांकन के अवसर देंगे


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...