Skip to main content

नीट 2020: परीक्षा केंद्र में मोबाइल, बैग और किताब नहीं ले जाएंगे छात्र, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एसओपी


नीट 2020 में छात्रों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल, बैग और किताब लाने पर रोक लगा दी है। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के चलते 13 सितंबर (रविवार)को आयोजित होने वाली नीट 2020 और अन्य परीक्षाओं के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को संशोधित एसओपी जारी की है। खास बात यह है कि अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को एडमिट कार्ड के साथ-साथ छात्र-अभिभावकों के लिए परीक्षा केंद्र में क्या ला सकते हैं और क्या नहीं की सूची अनिवार्य रूप से जारी करनी होगी। एनटीए ने परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। अब 3863 केंद्रो में परीक्षा आयोजित होगी।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की एसओपी के तहत रविवार को नीट 2020 का आयोजन होगा। कागज और पेन पर आधारित नीट में छात्रों को स्वयं सत्यापित प्रमाण-पत्र  देना होगा कि वे कोविड-19 पॉजीटिव नहीं हैं  साथ ही पैन छात्र अपना घर से लेकर आएंगे। पैन या पैङ्क्षसल का छात्र आपस में आदान-प्रदान नहीं कर सकेंगे। बुखार, सर्दी, खांसी वाले छात्र या किसी भी अन्य  कर्मी को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि गेट पर कोई ऐसा पाया जाता है तो फिर कोविड-19 एडवाइजरी के तहत उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा।  हालांकि अभी तक छात्र अपना मोबाइल, किताब को बैग में रखकर केंद्र के खुले मैदान में रख देते थे। परीक्षा केंद्र से लेकर बाहर तक छह-छह फीट की दूरी के नियम का पालन अनिवार्य है। सभी को परत्नीक्षा केंद्र में तीन परत वाला मेडिकल मॉस्क और गलब्स पहनकर ही परीक्षा देनी होगी। पानी की बोतल व एल्कोहहल आधारित सेनेटाइजर लाने की अनुमति रहेगी। डिजिटल


सिग्नेचर से जांच करें
परीक्षा केंद्र में अंगूठे का  निशान नहीं लगाया जाएगा। इसके लिए छात्र घर से सादे कागज पर अंगूठे का निशान लगाकर लाएंगे। इसके अलावा छात्रों को क्रॉस चैक के लिए डिजिटल सिग्नेचर से भी जांचा जा सकता है। क्यूआर कोड से छात्र का एडमिट कार्ड और पहचान पत्र स्कैन होगा।


40 मिनट के सव्लॉट में 80 छात्र आंएंगे: 
एनटीए ने एडमिट कार्ड के साथ-साथ छात्रों को स्लॉट के तहत आने का समय दिया है। इसमें 40 मिनट के एक स्लॉट में 80 छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचेंगे। जेईई में यह आंकड़ा सौ था। छात्रों से अपील की गई है कि कोविड- 19 के चलते जांच मेटल डिटेक्टर के तहत होगी। इसके गहने, घड़ी,अंगूठी, चेन आदि जरूरी न हो तो न पहनें। इसके अलावा धार्मिक रिवाज के तहत कृपाण, मंगलसूत्र, बिछिया आदि पहनने वाले छात्र समय से पूर्व केंद्र पहुंचे, ताकि  जांच के चलते देरी न हो। 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...