Skip to main content

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा ,कुल 8824 संक्रमित


यूपी के औरैया जिले में बुधवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है। जिले में यह कोरोना से पहली मौत है। सीएचसी अधीक्षक अछल्दा सिदार्थ वर्मा ने बताया कि 46 वर्षीय भूरे पुत्र रामस्वरूप ने सैफई में कोरोना के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक फफूंद थाना क्षेत्र के सैनपुर निवासी है। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। जिले में अब 14 एक्टिव केस हैं। जबकि 25 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के सात नए केस मिले 
जिले में कोरोना संक्रमण के सात नए केस मिले हैं। जिले में अब यह संख्या बढ़कर 288 हो गई है। कोरोना संक्रमित महिला पार्षद की मौत हो गई है। इसके बाद जिले में अब तक 14  संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 


एटा में चार नए पॉजिटिव मिले
एटा में बुधवार को अलीगढ़ से 7 संदिग्ध की रिपोर्ट आई। जिसमें 4 कोरोना से पीड़ित निकले। एक सदर तहसील के गांव जिरस्मी का निवासी है। वहीं दो संक्रमित जैथरा ब्लाक के गांव देवनापुर के रहने वाले हैं, वहीं एक ट्रक ड्राइवर है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है।


मेरठ में तीन संक्रमित मरीजों की मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल कॉलेज में बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। मेडिकल के कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डॉ. टीवीएस आर्य ने पुष्टि की है। इनमें एक मेरठ की महिला और दो व्यक्ति गाजियाबाद के रहने वाले थे। मेरठ में अब तक कोरोना से 29 लोगों की मौत हो चुकी है। 


उन्नाव में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा
यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार को कोरोना का एक और मरीज बढ़ गया। अचलगंज के जगजीवनपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव 30 मई को पत्नी व बच्चों के साथ मुम्बई से ट्रेन से लौटा था। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 25 हैं। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। 14 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 34 प्रवासी हैं।


मुजफ्फरनगर में तीन नए संक्रमित मरीज मिले
यूपी के मुजफ्फरनगर में बुधवार को तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने पुष्टि की है। अब जनपद में कोरोना के 97 केस हो गए हैं, जिनमें से 45 ठीक हो चुके हैं, जबकि एक महिला की मौत हो गई है। अब जिले में सक्रिय केस बढ़कर 51 हो गए हैं।


बस्ती में मिले 32 नए कोरोना पॉजिटिव
बस्ती जिले में मंगलवार को देर रात और बुधवार की सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट में 32 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 230 हो गई है। इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डॉ. फख्ररे यार हुसैन ने की है।


रामपुर में जीआरपी सिपाही समेत तीन लोग संक्रिमत
रामपुर में जीआरपी सिपाही समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जीआरपी सिपाही ने 30 मई तक थाने में भी ड्यूटी की थी। इसके बाद उसका सैंपल लेकर होम क्वारंटीन किया गया था। अन्य दो कोरोना संक्रमित कुवैत से आए थे। ये दोनों जौहर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में कवारंटीन थे। जिले में 14 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 34 रह गए हैं।


बिजनौर में दो नए पॉजिटिव केस मिले
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बुधवार को दो और नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जनपद में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 117 पहुंच गया है। इनमें से 60 लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वर्तमान में सक्रिय केस 55 हो गए हैं।


फर्रुखाबाद में कोरोना के तीन मरीज और बढ़े
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को कोरोना के तीन मरीज और बढ़ गए हैं। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 हो गई है। इसमें से 21 मरीज ठीक हो चुके हैं। जनपद में एक्टिव केस 18 हैं।


चित्रकूट में कोरोना के तीन मरीज मिले
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को चित्रकूट जिले में कोरोना के तीन और मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है। अब चित्रकूट जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। 


फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित महिला पार्षद की मौत 
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित एक और महिला पार्षद की मौत हो गई है। वार्ड नंबर 46 की पार्षद का निधन हो गया है। चार दिन से पार्षद बीमार थी। 30 मई को उनकी कोरोना जांच कराई गई थी। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को सुबह आईसोलेशन वार्ड में मौत हो गई। 


सिद्धार्थनगर में 10 नए पॉजिटिव मिले
सिद्धार्थनगर में एक ही परिवार के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। परिवार खेसराहा ब्लॉक का रहने वाला है। परिवार पांच बड़े सदस्यों के साथ पांच बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। 


बुलंदशहर में 19 और मिले संक्रमित
यूपी के बुलंदशहर में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। अब सिकंदराबाद और खुर्जा में कोरोना चेन बनती जा रही है। खुर्जा के अरनिया ब्लॉक, क्योली मुनी, दस्तूरा, डिबाई, बुलंदशहर और सिकंदराबाद क्षेत्र में पूर्व में मिले संक्रमित के संपर्क में आने पर 19 नए लोगों में पुष्टि हुई है। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 157 पहुंच गई है। जिले में 95 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो की मौत हो गई है। 


गाजीपुर में सात कोरोना वायरस संक्रमित मिले
गाजीपुर जिले में बुधवार की सुबह सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य ने की है। सभी 23 से 25 मई के बीच महाराष्ट्र से आए थे। इनका सैंपल 27 मई को जांच के लिए भेजा गया था। जिले में मरीजों की संख्या 132 तक पहुंच गई है। जबकि अबतक 2747 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 2377 की रिपोर्ट आ चुकी है। 132 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जबकि संक्रमित मरीजों में से 68 को ठीक किया जा चुका है। अभी भी 377 की रिपोर्ट आना बाकी है।


यूपी में मंगलवार को मिले 369 मरीज
यूपी में मंगवार को 369 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे। बीते एक पखवाड़े में यह चौथा मौका है जब एक दिन में 300 से अधिक मरीज मिले। इससे पहले 19 मई को 323, 21 मई को 341 केस और 31 मई को 378 केस सामने आए थे। मंगलवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 8729 हो गई थी। अब तक कुल 229 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 5176 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 59.71 प्रतिशत है। 


 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...