Skip to main content

लखनऊ में चरक हॉस्पिटल के दो डॉक्टर व एक नर्स सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव


राजधानी लखनऊ में दो डॉक्टर व एक नर्स सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टर और नर्स हरदोई रोड स्थित चरक हॉस्पिटल के हैं और यहां भर्ती हुए मरीज के संपर्क में आने से संक्रमण की चपेट में आ गए। डॉक्टरों व नर्स को डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। अस्पताल को बंद कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं, निजी अस्पताल से एसजीपीजीआई में भर्ती कराए गए प्रतापगढ़ निवासी मरीज के बेटे में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। अब राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 398 हो गई है। इनमें लखनऊ के मूल निवासियों की संख्या 296 है।


चरक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अंबेडकर नगर निवासी एक मरीज की 24 मई को डायलिसिस हुई थी। उसे भर्ती कर कोरोना जांच कराई गई थी। अगले दिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो डायलिसिस यूनिट को बंद कर दिया गया था। वहीं, 24 डॉक्टर व कर्मचारियों को क्वारंटीन कर प्रोटोकॉल के तहत पांचवें दिन जांच कराई गई। शनिवार को आई रिपोर्ट में दो डॉक्टर व नर्स पॉजिटिव मिले। एक डॉक्टर कुर्सी रोड तो दूसरे चौक क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं नर्स हॉस्टल में रहती हैं।
चिकित्साकर्मियों के लिए सैंपल
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल अस्पताल को अग्रिम आदेशों तक बंद रखा जाएगा। संक्रमित डॉक्टरों और नर्स के संपर्क में आए चिकित्सा कर्मियों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। संपर्क में आए लोगों की भी सूची बनाकर उनकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि पहले भी दो बार चरक डायग्नोस्टिक सेंटर की डायलिसिस यूनिट को संक्रमण फैलने की आशंका के मद्देनजर बंद किया जा चुका है।
डॉक्टर व नर्स सतर्क थे, इसलिए दूसरों में वायरस फैलने की आशंका कम
दोनों डॉक्टरों के परिजनों को भी होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। यदि किसी में लक्षण मिला तो जांच कराई जाएगी। डॉक्टर पूरी तरह से सावधानी बरत रहे थे और मरीज में पुष्टि होने के बाद खुद क्वारंटीन में थे। ऐसे में उनके जरिए अन्य लोगों में वायरस फैलने की आशंका नहीं है। फिर भी हर स्तर पर एहतियात बरता जा रहा है।


राजधानी में पहले भी डॉक्टर आ चुके हैं चपेट में
राजधानी में 11 मार्च को गोमती नगर निवासी महिला डॉक्टर पॉजिटिव पाई गई थीं। वह कनाडा से लौटी थीं। वह राजधानी में कोरोना की पहली मरीज थीं। वहीं 18 मार्च को केजीएमयू के एक रेजिडेंट डॉक्टर भी मरीज का इलाज करते वक्त वायरस की चपेट में आ गए थे। अब निजी अस्पताल के 2 डॉक्टर भी वायरस की चपेट में आ गए। वहीं, केजीएमयू की दो नर्स और एक निजी अस्पताल की नर्स भी संक्रमण की चपेट में आ चुकी हैं।





Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...