Skip to main content

FD की दरें आज से बदली, पहले ही जान लें SBI कितना दे रहा है ब्याज निवेश करने से


देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी कर दी है। दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर एसबीआई की नई दरें आज यानी 12 मई 2020 से लागू हो गई हैं। तीन साल की अवधि के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर अब 20 आधार अंक कम ब्याज मिलेगा। वहीं तीन से 10 साल तक की एफडी पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
आइए जानते हैं कि दो करोड़ से कम की एफडी पर आपको कितना ब्याज मिलेगा।  
अवधि आम नागरिकों के लिए नई दर (12 मई 2020 से) वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई दर (12 मई 2020 से)
सात से 45 दिन 3.3 फीसदी 3.8 फीसदी
46 से 179 दिन 4.3 फीसदी 4.8 फीसदी
180 से 210 दिन 4.8 फीसदी 5.3 फीसदी
211 से एक साल 4.8 फीसदी 5.3 फीसदी
एक साल से दो साल 5.5 फीसदी 6.0 फीसदी
दो साल से तीन साल 5.5 फीसदी 6.0 फीसदी
तीन साल से पांच साल  5.7 फीसदी 6.2 फीसदी
पांच साल से 10 साल 5.7 फीसदी 6.2 फीसदी
अगली स्लाइड में जानते हैं सही एफडी चुनने के लिए जरूरी बातें और ऑनलाइन एफडी खाता खोलने का तरीका।
ऐसे चुनें सही एफडी
बैंक हर अवधि की एफडी पर अलग ब्याज दर देते हैं। निवेश के लक्ष्य को देखकर सही अवधि और ज्यादा ब्याज दर चुनें।
पैसे लगाने से पहले बैंक की साख को परखें और क्रिसिल, इक्रा पर रेटिंग की जांच करें।
भुगतान के तरीकों की जानकारी लें। बैंक संचयी एफडी में ब्याज दर का भुगतान परिपक्वता अवधि पर ही करते हैं। गैर संचयी एफडी पर ब्याज का भुगतान विकल्प के तहत तिमाही, छमाही या सालाना हो सकता है।
ऑनलाइन एसबीआई एफडी खाता खोलने का तरीका 
सबसे पहले आपको एसबीआई (SBI) की नेट बैंकिंग वेबसाइट पर आईडी-पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा। 
अब फिक्स्ड डिपॉजिट विकल्प में जाकर आपको e-TDR/e-STDR (FD) पर क्लिक करना होगा। यहां टीडीआर का अर्थ है टर्म डिपॉजिट और एसटीडीआर यानी स्पेशल टर्म डिपॉजिट। 
अब एफडी का प्रकार चुनकर आपको प्रोसीड पर क्लिक करना होगा। 
ध्यान रहे कि अगर आपके पास एक से अधिक बैंक खाता है, तो आपको उस खाते पर क्लिक करना होगा, जिसका पैसा आप ट्रांसफर करना चाहते हैं।
अब एफडी प्रिंसिपल वैल्यू का चयन कर 'अमाउंट' कॉलम भरें। 
इसके साथ ही आपको जमा की अवधि को भी चुनना होगा।
इसके बाद ग्राहकों को ऑटो-रिन्यू प्रिंसिपल एंड इंटरेस्ट, या ऑटो रिन्यू प्रिंसिपल एंड रि-पे इंटरेस्ट या रि-पे प्रिंसिपल एंड इंटरेस्ट में से किसी विकल्प को चुनना होगा। 
बाद में ग्राहकों को इसे सबमिट करना होगा, जिसके बाद उनका एफडी खाता खुल जाएगा। खाता खुलने के बाद ग्राहकों को एफडी की जानकारी दिखाई देगी।
नोट: एफडी खाता खोलने के बाद ग्राहक ट्रांजेक्शन नंबर को नोट कर लें। हो सके तो इसका प्रिंट भी निकाल लें। 


हाल ही में एसबीआई ने एक नई डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत भी की थी। आइए जानते हैं उसके बारे में।
एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम
एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट' स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल या उससे ज्यादा की अवधि पर जमा करने पर 30 आधार अंकों का अतिरिक्त प्रीमियम इंट्रेस्ट मिलेगा। 


स्कीम की खास बातें:
यह स्कीम 30 सितंबर 2020 तक जारी रहेगी। 
पांच साल से कम के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों के मुकाबले 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। 
पांच साल से ज्यादा के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों के मुकाबले 0.80 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। 
नए प्रोडक्ट में 30 आधार अंक अतिरिक्त प्रीमियम मिल रहा है। 
हालांकि, यह प्रीमियम उस स्थिति में लागू नहीं होगा, जिसमें समय से पहले डिपॉजिट तुड़वा लिया जाएगा।
विज्ञापन


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...