Skip to main content

वर्ल्ड बैंक ने कोरोना संकट के बीच साउथ एशियाई देशों को दी ये चेतावनी


कोरोना महामारी आने वाले समय में दक्षिणी एशिया के लिए बहुत बड़ा संकट बनकर उभरने वाला है. क्योंकि इस बीमारी से निकलने के बाद दक्षिणी एशिया के सभी देशों के सामने गरीबी से उभरने की चुनौती होगी. वर्ल्ड बैंक ने रविवार को एक रिपोर्ट जारी करते हुए सभी देशों से आर्थिक विकास की दिशा में सकारात्मक फैसले लेने की अपील की है.


बैंक ने कहा है कि दक्षिणी एशिया की सभी सरकारों को स्वास्थ्य आपातकाल से निपटने के लिए तेजी से काम करना होगा. खासकर समाज के गरीब और बुजुर्गों (बुजुर्गों में संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है) के बचाव लिए जल्द से जल्द बड़े फैसले लेने होंगे.


साथ ही आने वाले समय में आर्थिक रिकवरी के लिए जरूरी फैसलों पर भी विचार करना होगा. वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट 'साउथ एशिया इकोनॉमिक फोकस' ने आठ देशों में आर्थिक गिरावट का अनुमान जताया है. इसके पीछे की वजह है आर्थिक क्रियाकलापों में ठहराव, व्यापार का खत्म होना, फाइनेंशियल और बैंकिंग सेक्टर पर भारी बोझ.


वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में क्षेत्र की विकास दर 1.8% से 2.8% के बीच रहेगी. ताजा रिपोर्ट छह महीने पहले के उस अनुमान से अलग है जिसमें विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने की बात कही गई थी.


रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया 40 वर्षों में पहली बार इतनी खराब विकास दर का सामना करेगा. इतना ही नहीं रिपोर्ट में इस बात की चेतावनी भी दी गई है कि लॉकडाउन अगर आगे भी जारी रहा तो आने वाले समय में विकास दर निगेटिव में जा सकती है. यानी कि शून्य से भी नीचे.


दक्षिण एशिया क्षेत्र के वर्ल्ड बैंक चीफ इकोनॉमिस्ट हंस टिम्मर ने कहा, 'वैसे तो यह पूरा क्षेत्र ही नेगेटिव विकास दर की तरफ बढ़ रहा है लेकिन सबसे खराब हालत मालदीव, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका की होने वाली है.'


उन्होंने बताया कि अन्य देश भी कुछ समय के लिए मंदी के दौर से गुजरेंगे लेकिन इस वित्तीय वर्ष में उनकी वृद्धि दर पॉजिटिव रह सकती है. उदाहरण के तौर पर भारत में सालाना विकास दर 1.5 से 2.8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है. लेकिन अगर हालात बहुत ज्यादा खराब हुए तो सभी देशों की विकास दर में और कमी भी देखी जा सकती है.


वहीं हार्टविग स्कैफर (दक्षिणी क्षेत्र के वर्ल्ड बैंक वाइस प्रेसिडेंट) ने कहा है, 'सभी दक्षिणी एशिया के सरकारों के लिए प्राथमिकता यही है कि वो कोरोना महामारी फैलने पर रोक लगाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाएं. खासकर समाज के उन लोगों को जिनके स्वास्थ्य और आर्थिक हालात दोनों कमजोर हैं.'


उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल, भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए नए फैसले लेने का भी समय है, जिससे कि इस महामारी के खत्म होने के बाद इस क्षेत्र को एक अच्छी शुरुआत मिल सके. अगर आप अच्छे फैसले लेने में असफल रहते हैं तो लंबे समय तक आर्थिक रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है.


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महामारी का सबसे बुरा असर कम आय वाले लोग, खासकर हॉस्पिटैलिटी (आतिथि सत्कार) सेक्टर में काम करने वाले असंगठित मजदूर, रिटेल व्यापार और ट्रांसपोर्ट सेक्टर्स में काम करने वाले मजदूरों पर होगा. जिनके पास कोई स्वास्थ्य या सामाजिक सुरक्षा नहीं है.


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...