Skip to main content

तब तक लॉकडाउन से राहत नहीं जब तक ग्रीन जोन में न बदल जाएं रेड जोन, '


कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन को आज पूरा एक महीना हो गया है. देश में कोरोना के कम प्रभावित इलाकों को शायद 3 मई को लॉकडाउन से राहत मिल जाए. आज तक के ई-एजेंडा पर इस विषय पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और मेदांता अस्पताल के सीएमडी डॉक्टर नरेश त्रेहन ने विस्तार से जानकारी दी.सत्येंद्र जैन ने कहा कि शुक्रवार रात दिल्ली के कई इलाकों में दुकानों को मंजूरी दे दी गई है. हालांकि ज्यादा प्रभावित इलाकों में दुकानों को अभी भी बंद रखा जाएगा. केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत देशभर में सिर्फ उन्हीं जगहों पर दुकानें खुलेंगी जहां कोरोना का प्रभाव ज्यादा नहीं है.दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में 3 मई के बाद लॉकडाउन खत्म होगा या नहीं. इस पर इतनी जल्दी फैसला लेना सही नहीं होगा. लॉकडाउन को बढ़ाने या खत्म करने पर फैसला 8-9 दिन पहले लेने की बजाए 1-2 दिन पहले लेना ज्यादा बेहतर होगा. शुरुआत में कोरोना के मामले एक दिन में डबल हो रहे थे. लॉकडाउन के बाद मामले 6-7 दिन में डबल होने लगे. मौजूदा स्थिति में कोरोना के मामले 13 दिन में डबल हो रहे हैं.डॉ. नरेश त्रेहन ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन की वजह से भारत बड़े खतरे का शिकार होने से बचा है. दूसरा, सरकार जिन हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन बढ़ाने के बारे में सोच रही है, वो बिल्कुल सही है. कोरोना की चेन तोड़ने का यही एक जरिया है.मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. त्रेहान ने कहा कि अगर लॉकडाउन नहीं होता तो हमारी मुसीबत बहुत बढ़ जाती. लॉकडाउन का एक फायदा ये हुआ कि चेन टूट रही है. आप अगर उन देशों से तुलना करेंगे जहां लॉकडाउन लागू नहीं किया गया तो वहां बहुत तेजी से संक्रमण फैला. दूसरा फायदा ये है कि कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट की पहचान कर ली गई है. अब सरकार उन हॉटस्पॉट को नहीं खोलेगी, जब तक उसमें ड्रॉप नहीं होगा. लॉकडाउन को हटाने से पहले हमें हॉटस्पॉट, ग्रीन जोन और येलो जोन को अलग करना होगा.डॉ. त्रेहान ने बताया कि लॉकडाउन को एक साथ ना हटाकर कई चरणों में हटाना चाहिए. अगर हम फार्मिंग सेक्टर को खोलने का फैसला करते हैं तो उसकी पूरी चेन को ध्यान में रखना चाहिए, जैसे- कटाई से लेकर मंडी तक सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अमल हो पा रहा है या नहीं. अगर हम सोशल डिस्टेंसिंग और बाकी नियमों का अमल सुनिश्चित कर पाते हैं तो हम धीरे-धीरे बाकी सेक्टरों को भी खोल सकते हैं.हालांकि डॉ. त्रेहन ने यह भी कहा कि 3 मई के बाद कुछ इलाकों में धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाना भी जरूरी है. मिसाल के तौर पर यदि आप 10 प्रतिशत हिस्सों में लॉकडाउन खत्म करते हैं तो उससे आपको पब्लिक का बिहेवियर पैटर्न पता लग जाएगा. इसके बाद आप तय कर सकते हैं कि आपको बाकी हिस्सों में भी लॉकडाउन खोलना चाहिए या नहीं.


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...