Skip to main content

ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सकते में अमिताभ से लेकर अजय देवगन ने ट्वीट करके उन्हें दी श्रद्धांजलि


इरफान खान के ठीक एक दिन बाद बॉलीवुड ने अपना एक और सितारा खो दिया। सिनेमाजगत में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। ऋषि कपूर को बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सकते में है।अमिताभ से लेकर अजय देवगन ने   ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी



अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया है। ऋषि के निधन की खबर की पुष्टि अमिताभ ने ट्वीट करके दी।  अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ' वो चले गए.. ऋषि कपूर... वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।'


 
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- 'ऐसा लग रहा है कि मैं कोई भयानक सपना देख रहा हूं। मुझे अभी ऋषि कपूर के निधन के बारे में पता चला। इस खबर से दिल टूट गया है। वो एक लीजेंड हैं, बेहतरीन सह-कलाकार हैं और मेरे परिवार के अच्छे दोस्त भी हैं।'


 
जूही चावला ने ट्वीट किया- 'नहीं नहीं नहीं..ये नहीं होना चाहिए था। ये बेहद दुखद हैं। इस खबर से बहुत दुखी हूं। मैं हैरान हूं इतना कि आपको बता भी नहीं सकती.



अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया- 'मेरे पास इस महान अभिनेता को खोने के बाद कोई शब्द नहीं है। मैं हाथ में फोन को पकड़ी हुई हूं लेकिन यकीन नहीं हो रहा। कल इरफान और आज....बहुत दुखी हूं। मुझे पूरा यकीन है कि आप इससे बाहर आ जाओगे। आप हमेशा याद आओगे। भगवान आपनी आत्मा को शांति दे सर।'



 शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने ट्वीट किया- 'इस खबर के साथ ही मेरी आंख खुली। एक महान कलाकार और करोड़ों लोगों के दिलों में राज करने वाला अभिनेता हमे छोड़कर चला गया। आपका स्टाइल, मुस्कुराहट..हमेशा याद करेंगे।'


अजय देवगन ने ट्वीट किया- 'एक के बाद एक तकलीफ। ऋषि जी के निधन से आहत हूं। हम लोगों ने राजू चाचा फिल्म में एक साथ काम किया था। तब से लगातार उनके संपर्क में रहा हूं। नीतू जी, रणबीर, रिधिमा और डब्बू जी के प्रति मेरी संवेदनाएं।'



करण जौहर ने ट्वीट किया- 'वो मेरा बचपन था...'



महान गायिका लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही ऋषि कपूर के बचपन की तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो ऋषि को गोद में लिए हुए हैं। लता जी ने दो ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में लिखा- 'क्या कहूं ? क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहने के लिए मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। दूसरे ट्वीट में तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'कुछ समय पहले ऋषि जी ने उनकी और मेरी तस्वीर भेजी थी। वो सब दिन,सब बातें याद आ रही हैं। मैं शब्दहीन हो गई हूं।'



 माधुरी दीक्षित ने ऋषि कपूर को याद करते हुए अपनी एक तस्वीर ऋषि के साथ साझा की है। अभिनेत्री ने ट्वीट किया- 'मुझे ऋषि जी के साथ काम करने का गौरव प्राप्त हुआ। वो बहुत बड़ी शख्सियत थे, जितने मुंहफट थे उतने ही नम्र। हमने आज सिनेमाजगत का बेहतरीन अभिनेता खो दिया। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। बहुत दुखी हूं।'
 


 



 





Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...